back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान जंग पर राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री, कहा-हिंद महासागर में ईरान के 3 जहाज थे, एक को भारत ने दी शरण

बजट सत्र 2026 के दूसरे चरण में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी खाड़ी देशों के लीडर्स से फोन पर बात की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने राज्यसभा में पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भारतीय रहते और काम करते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा किसी भी विवाद के समाधान के लिए बातचीत और शांति का समर्थन करता है। उन्होंने इस संघर्ष में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

CCS बैठक में लिया गया स्थिति का जायजा

जयशंकर ने बताया कि 1 मार्च 2026 को Cabinet Committee on Security (CCS) की बैठक हुई थी, जिसमें ईरान पर हुए हमलों और उसके बाद की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति और आर्थिक प्रभाव जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया। सरकार ने सभी मंत्रालयों को हालात के अनुसार जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

खाड़ी देशों में 1 करोड़ भारतीयों की चिंता

विदेश मंत्री ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में करीब 1 करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं। इसके अलावा ईरान में भी कई भारतीय छात्र और पेशेवर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार भारतीयों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। दूतावासों की ओर से पहले ही एडवाइजरी जारी की गई थी और लोगों से जरूरत पड़ने पर जल्द भारत लौटने की अपील की गई थी।

ईरान से भारतीयों की सुरक्षित निकासी

जयशंकर ने बताया कि ईरान में फंसे भारतीय छात्रों और नागरिकों को दूतावास की मदद से सुरक्षित निकाला गया। कई लोगों को अर्मेनिया के रास्ते बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि सरकार हर भारतीय की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और जरूरत पड़ने पर आगे भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा। विदेश मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि ईरान के तीन जहाज हिंद महासागर में मौजूद थे। ईरान के अनुरोध पर भारत ने उनमें से एक जहाज को डॉकिंग की अनुमति देकर शरण दी। उन्होंने कहा कि इस मदद के लिए ईरान ने भारत को धन्यवाद भी दिया है।

ऊर्जा सप्लाई और व्यापार पर असर

जयशंकर ने कहा कि मौजूदा तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति और सप्लाई चेन पर भी पड़ रहा है। कुछ मर्चेंट नेवी जहाजों पर हमले की घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें दो भारतीयों की मौत और एक के लापता होने की खबर है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को लेकर सतर्क है और हालात पर लगातार नजर रख रहा है। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता Mallikarjun Kharge ने भी ऊर्जा सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत अपनी करीब 55% ऊर्जा जरूरतें पश्चिम एशिया से आयात के जरिए पूरी करता है, इसलिए वहां का तनाव भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों को प्रभावित कर सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Rajya Sabha Elections 2026: किसी राज्य को कितनी मिलती हैं राज्यसभा सीटें? जानिए क्या है तय करने का फॉर्मूला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत की संसद के ऊपरी सदन Rajya Sabha की 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने जा रहे हैं।...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...