back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi-NCR Rain: बादलों की मेहरबानी से मौसम हुआ सुहावना, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिए जारी हुआ अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

तेज बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। उधर, आज सुबह राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आसमान में घटाएं घिरने से कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया।

छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लिए जारी हुआ अलर्ट

स्काईमेट वेदर डॉट काम के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। अगले 2 दिन में इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR इलाकों में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...