back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के सियासी सफर से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम जानेंगे उनकी जिंदगी के एक अनसुने किस्से के बारे में।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं, लेकिन पिछले दो दशकों में बिहार की सियासत काफी हद तक नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। कहा जाता है कि बिहार में सरकार किसकी बनेगी, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि नीतीश कुमार किसके साथ खड़े हैं। उनका राजनीतिक सफर जितना चर्चा में रहा है, उतनी ही उनकी निजी जिंदगी हमेशा सादगी और गोपनीयता में रही है।

स्कूल टीचर से हुआ था प्यार

नीतीश कुमार की पत्नी का नाम मंजू कुमारी सिन्हा था। वह पटना के एक स्कूल में शिक्षिका थीं। युवावस्था के दिनों में नीतीश कुमार को उनसे प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमि से थे नीतीश कुमार ओबीसी समुदाय से आते हैं, जबकि मंजू कुमारी एक सामान्य कायस्थ परिवार से थीं। इसके बावजूद दोनों ने समाज की परवाह किए बिना इंटर-कास्ट मैरिज की। उनकी प्रेम कहानी सादगी और आपसी समझ की मिसाल मानी जाती है।

परिवार को राजनीति से रखा दूर

नीतीश कुमार और मंजू कुमारी का एक बेटा है, जिसका नाम निशांत कुमार है। निशांत राजनीति से दूर रहते हैं। उन्होंने बीआईटी मेसरा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और निजी जीवन में रहना पसंद करते हैं। नीतीश कुमार ने हमेशा अपने परिवार को राजनीति की चमक-दमक से दूर रखा। साल 2007 में मंजू कुमारी का निधन हो गया। उस समय वह दिल्ली में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी आखिरी इच्छा थी कि वह अपने अंतिम समय में अपने पति के साथ रहें और उन्हीं के साथ अपनी आखिरी सांस लें। लेकिन उस समय नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे और सरकारी जिम्मेदारियों के कारण दिल्ली नहीं पहुंच सके। पत्नी की यह आखिरी इच्छा अधूरी रह गई। कहा जाता है कि पत्नी के निधन के बाद नीतीश कुमार पूरी तरह टूट गए थे। उन्होंने खुद पत्नी की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े। वह कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा भी पूरी नहीं कर पाए यह मलाल उन्हें आज भी है। नीतीश कुमार को सादगी पसंद है। वे बेहद साधारण जीवन जीते हैं और निजी जीवन को सार्वजनिक मंचों से दूर रखते हैं। उनकी राजनीति जितनी मजबूत और रणनीतिक रही है, निजी जीवन उतना ही शांत और सीमित दायरे में रहा है। बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान रखने वाले नीतीश कुमार के जीवन का यह भावुक पहलू कम ही लोगों को पता है। सत्ता और जिम्मेदारियों के बीच एक पति का दर्द भी छिपा है, जो अपनी पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी न कर पाने का मलाल आज तक अपने दिल में लिए हुए है। उनके 75वें जन्मदिन पर यह किस्सा उनके जीवन के उस मानवीय पक्ष को सामने लाता है, जिसे राजनीति की हलचल में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...