back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

राज्यसभा चुनाव को लेकर TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने अभिनेत्री कोयल मल्लिक समेत चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए चार सीटें सत्तारूढ़ टीएमसी के खाते में जाने की संभावना है, जबकि एक सीट बीजेपी को मिल सकती है। इसी बीच टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चर्चित बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक को राज्यसभा के लिए नामित करने का निर्णय लिया है।

कोयल मल्लिक बंगाल की फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दरअसल, इस बार देश के 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें पांच सीटें पश्चिम बंगाल से हैं। विधानसभा में विधायकों की मौजूदा संख्या के आधार पर टीएमसी को स्पष्ट बढ़त हासिल है, जिससे चार सीटें उसके पक्ष में जाती दिख रही हैं, जबकि एक सीट पर बीजेपी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

कौन हैं कोयल मल्लिक?


कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वे विधवाओं और बच्चों के कल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें “टॉली क्वीन” के नाम से भी जाना जाता है। कोयल मल्लिक का जन्म कोलकाता में हुआ। उनके पिता रंजीत मल्लिक बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम दीपा मल्लिक है। उनका परिवार कोलकाता के भवानीपुर स्थित “मल्लिक बाड़ी” से संबंध रखता है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉर्डन हाई स्कूल फॉर गर्ल्स से पूरी की। इसके बाद गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। उनके पास साइकोलॉजी (ऑनर्स) में स्नातक की डिग्री है। साल 2013 में कोयल मल्लिक ने फिल्म प्रोड्यूसर निस्पल सिंह से शादी की। उनके दो बच्चे हैं। उनके बेटे कबीर सिंह का जन्म 2020 में हुआ, जबकि बेटी का जन्म 2024 में हुआ।

TMC ने चार नामों की उम्मीदवारी का किया ऐलान


टीएमसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार (पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी), मेनका गुरुस्वामी और कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में लिखा कि इन चारों नामों की उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए उन्हें बेहद खुशी हो रही है। साथ ही सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। TMC ने विश्वास जताया कि ये सभी उम्मीदवार तृणमूल कांग्रेस की दृढ़ विचारधारा और प्रत्येक भारतीय के अधिकारों व गरिमा की रक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal की सबसे अहम और हाई-वोल्टेज सीटों में गिनी जाती है। राज्य में होने वाले 2026...
spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵