back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनीता विलियम्स का Zero Gravity डांस वीडियो वायरल, स्पेस में मनाया जश्न

स्पेस तक पहुंचने वाली सुनीता विलियम्स अपनी इस बड़ी कामयाबी से खुश है। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में डांस भी किया। ISS तक पहुंचाने के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और जश्न मनाया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद बेहद खुश नजर आ रही है। सुनीता विलियम्स पहली ऐसी महिला है जिन्होंने अंतरिक्ष यान का संचालन और परीक्षण किया है। इतना ही नहीं इससे पहले सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में भगवान गणेश की मूर्ति को ले जा चुकी है। वहीं अब अपनी तीसरी यात्रा में वह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंची है।

ISS ने किया पारंपरिक स्वागत

ISS की एक परंपरा है वह यहां आने वालों की स्वागत घंटी बजाकर करते हैं जैसा कि सुनीता विलियम्स के साथ भी किया गया। इसके अलावा स्पेस स्टेशन के बाकी सदस्यों को भी उन्होंने अपना परिवार बताया और स्वागत किया। बता दें कि, विलियम्स और विल्मोर स्टारलाइनर में उड़ने वाले पहले यात्री हैं। दोनों यात्रियों ने इस जगह पर आने से पहले यहां की निगरानी की थी।

स्पेस स्टेशन पहुंचने के बाद बोली सुनीता

सुनीता विलियम्स ने नासा का जिक्र करते हुए कहा है कि, नासा हमेशा ही अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने के लिए स्पेसएक्स क्रू मॉड्यूल आपको एक बेस्ट ऑप्शन समझता था। ऐसे में बोइंग स्टारलाइनर कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम इसे आकार देता है। सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में जाने से पहले अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया है की वह उड़ान भरते समय काफी डरी हुई थी। उन्होंने यह बताया कि, “जब मैं ISS पर पहुंची तो ऐसा लगा, जैसे में घर लौट आई हूं।” बता दें कि, इस स्टारलाइनर को डिजाइन करने में सुनीता ने भी काफी मदद की है और इसमें सात चालक बैठ सकते हैं।

अंतरिक्ष में एक हफ्ते तक रहेंगी

सुनीता विलियम्स लगभग एक सप्ताह तक अंतरिक्ष में रहेंगे इस दौरान वह विभिन्न तरह के परीक्षण और वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। जब अंतरिक्ष से वापसी होगी तो समुद्र में उतरने की बजाय वह जमीन पर उतरने की प्लानिंग कर रहे हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Instagram Plus: इंस्टाग्राम ला रहा नया ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स; स्टोरी देखने का तरीका भी बदलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसकी पैरेंट कंपनी Meta एक नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵