back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंतजार कीजिए Pok खुद-ब-खुद भारत में मिल जाएगा, जानिए जनरल वीके सिंह ने क्यों कही ये बात ?

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा है कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आयी है, तब से भारत का मान सम्मान गौरवशाली हुआ है। 2014 से पूर्व की स्थिति व 2014 के बाद की स्थिति सब के सामने है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल (रि.) वीके सिंह ने कहा है कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आयी है, तब से भारत का मान सम्मान गौरवशाली हुआ है। 2014 से पूर्व की स्थिति व 2014 के बाद की स्थिति सब के सामने है। आज पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कार्य किये हैं, उसके बाद विश्व नतमस्तक होकर भारत की बात मान रहा है। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश में जो योजनाएं लागू कीं है, वो सभी जनकल्याणकारी साबित हुई हैं। देश में जो आज तेजी से विकास हो रहा है, वो मोदी सरकार की देन है।

जनरल (रि.) वीके सिंह मंगलवार को नाथद्वारा में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान के एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे हैं। इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी का क्या रुख होगा? इस पर जनरल वीके सिंह ने कहा, ‘पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा। आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए।

महावीर चक्र से सम्मानित पिता के आदर्श पर चल रही पुत्री दीया
प्रेस कान्फ्रेंस में ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह की स्मृतियों की चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि वे एक बहादुर और जेंटलमैन सैनिक थे। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में उन्होंने पैरा कमांडो के साथ बहादुरी व उत्तम नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया और इसके लिए उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पुत्री सांसद दीया कुमारी भी अपने पिता के आदर्शों को लेकर आगे बढ़ रही हैं।

गहलोत सरकार पर साधा निशाना
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनियां ने गहलोत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि गहलोत सरकार जब से सत्ता में आई है, उसके बाद प्रदेश गर्त में जा रहा है। इस प्रदेश में जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।

जनता की सुनने वाला कोई नहीं

जनता त्राहि त्राहि कर रही है लेकिन सत्ताधारी नींद में है। प्रदेश के साथ ही जिले की स्थानीय चारों विधानसभाओं में जो पक्षपात हो रहा है वह जगजाहिर है। चाहे डीएमएफटी हो या दरीबा माइंस में मजदूरों की समस्या हो, उनकी तकलीफ को यहां कोई सुनने वाला नहीं है। अब जनता ने मन बना लिया है और प्रदेश की सरकार जाने वाली है और भाजपा की सरकार आने वाली है। परिवर्तन यात्रा की सफलता यही बता रही है कि जनता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। संवाददाता सम्मेलन में सांसद दीया कुमारी भी मौजूद थीं, जो अपने पिता के संस्मरणों को सुन कर भावुक हो उठीं। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। खबर में एजेंसी इनपुट जयपुर/राजसमन्द से शामिल किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

सिंगर-रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, सामने आई कई तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बादशाह (Badshah) ने अब तक...

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵