नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कई घर ऐसे होते हैं जो बेहद खूबसूरत होते हैं, जहां से बाहर का नजारा भी खूबसूरत लगता है। घर की बालकनी से बाहर का दिखने वाला नजारा मन को सुकून और शांति देता है। बता दें कि, एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें घर की बालकनी का किराया लोगों के होश उड़ा रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, बालकनी का किराया 81 हजार रुपए है। हालांकि, मकान मालिक भी इस बालकनी की खूबियां गिनाते हुए नहीं थक रहा।
मकान मालिक ने की तारीफ
घर की खूबसूरती मनमोहक होती है आप इस बालकनी को देखेंगे जो चारों तरफ से शीशे से घिरी हुई है। बता दें कि, यह मामला सिडनी का है जहां पर घर की बालकनी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बालकनी को मकान मालिक द्वारा खास बताया जा रहा है। बालकनी को धूप वाला कमरा कहा गया है, जिसमें एक शख्स आराम से रह सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इस पोस्ट में एक खूबसूरत बालकनी नजर आ रही है, जिसमें बेड लगा हुआ है। इस खूबसूरत बालकनी में आइना, ब्लाइंड्स और कार्पेट भी बिछा हुआ है।
क्या है बालकनी की खासियत ?
मकान मालिक ने इस बालकनी को किराए पर लगाने के लिए एक विज्ञापन में इसका किराया 969 डॉलर यानी 81 हजार बताया है। मकान मालिक ने तारीफ करते हुए कहा, “सनी रूम के साथ एक शख्स के लिए परफेक्ट है।” वैसे तो इस बालकनी की खूबसूरती देखने से ही पता चलती है, लेकिन इसका किराया होश उड़ा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये क्रेजी है मैं सिर्फ शुभकामनाएं ही दे सकता हूं।’ दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘व्यू तो शानदार है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘किराया काफी महंगा है।’ सिडनी एक ऐसी जगह है जहां पर रहना काफी महंगा है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




