back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के मामले में दर्ज हुई 100 एफआईआर, छह गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पिछले दिनों दिल्ली में जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 100 एफआईआर दर्ज करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है

नई दिल्ली,एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पिछले दिनों दिल्ली में जगह-जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने 100 एफआईआर दर्ज करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पोस्टरों पर मोदी विरोधी नारे लिखे थे, जिन्हें दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पार्कों, बाजारों और कॉलोनियों की दीवारों पर चिपकाया गया था।

पोस्टर्स सीज किए गए हैं और गिरफ्तारियां हुईं
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने बताया कि पोस्टर्स पर प्रिंटिंग प्रेस की डीटेल्स नहीं थीं। प्रिंटिंग प्रेस एक्ट और प्रॉपर्टी एक्ट के तहत सभी एफआईआर दर्ज हुई हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के ऑफिस से निकली एक वैन को इंटरसेप्ट किया गया है। कुछ पोस्टर्स सीज किए गए हैं और गिरफ्तारियां हुईं हैं। दिल्ली पुलिस अभी इस मामले में जांच कर रही है कि ये पोस्टर किसके कहने पर लगाए गए और इनका मकसद क्या था। दिल्ली पुलिस की टीम गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है। उनसे यह पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर लगाने के पीछे आम आदमी पार्टी या किन्हीं अन्य विपक्षी दलों के किन नेताओं का हाथ है।

नेताओं की शह पर लगाए गए
दरअसल, पोस्टर पर प्रिंटिंग प्रेस की डिटेल नहीं थी, इसलिए पुलिस का शक पहले ही गहरा हो गया था कि यह गुमनाम पोस्टर किसी राजनीतिक दल द्वारा या उनके नेताओं की शह पर लगाए गए हैं। जब भी कोई पोस्टर छपवाया जाता है तो उस पर प्रिंटिंग प्रेस का पूरा विवरण दर्ज होता है, ताकि जरूरत पड़ने पर यह पता किया जा सके कि ये पोस्टर कहां छपाए गए हैं, लेकिन जब कोई दुर्भावना पूर्ण तरीके से ऐसा करता है तो उस पर प्रिंटिंग प्रेस की डिटेल नहीं डालते हैं ताकि पोस्टर छपवाने वाले तक पुलिस आसानी से पहुंच न सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵