back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mexico Church Collapses: उत्तरी मेक्सिको में चर्च की छत ढहने से 10 लोगों की मौत, 60 लोग घायल

Mexico City: उत्तरी मेक्सिको में रविवार रात एक चर्च की छत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए।

मेक्सिको सिटी, हि. स.। उत्तरी मेक्सिको में रविवार रात एक चर्च की छत ढहने से 10 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। मलबे में करीब 30 लोगों के फंसे रहने की आशंका है। तमुलिपास पुलिस के अधिकारी ने कहा कि छत ढहने के समय लगभग 100 लोग चर्च में मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि नेशनल गार्ड, पुलिस, राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय और रेड क्रॉस की यूनिट लोगों को बचाने के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस और बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए 49 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक चार महीने का बच्चा, पांच साल के तीन बच्चे और नौ साल के दो बच्चे शामिल हैं।

अचानक चर्च की छत गिरी

रोमन कैथोलिक चर्च के बिशप जोस अरमांडो अल्वारेज ने कहा कि टाम्पिको के शहर स्यूदाद मैडेरो में पैरिशियन सांता क्रूज चर्च में कई लोग खाना खा रहे थे कि तभी अचानक चर्च की छत गिर गई।

इस हादसे के बाद राज्य सुरक्षा प्रवक्ता के कार्यालय ने कहा कि इस हादसे में अभी तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में 60 लोग घायल हुए हैं, जिसमे से 23 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने आगे कहा कि घायलों में से दो की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

PM मोदी के क्रिसमस सेलिब्रेशन में जाने पर बिशप का तंज, कहा- यहां क्रिब को तबाह करना चाह रहे हैं लोग लेकिन…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की राजधानी दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेशन के एक इवेंट में शामिल हुए थे। इस इवेंट का...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵