back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहली बार भारत के हाथ लगा अनमोल खजाना, जानें कहां और क्या है इसका काम?

देश में पहली बार जम्मू-कश्मीर में 59 लाख टन लीथियम का भंडार पाया गया है। इसका उपयोग मोबाइल-लैपटॉप समेत अन्य चार्जेबल बैट्री बनाने में किया जाता है।

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में पहली बार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 59 लाख टन लीथियम का भंडार मिला है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) को राज्य के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में खोज के दौरान लीथियम मिला है। खनन मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

भारत के लिए लीथियम है बेहद जरूरी

खनन मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने जम्मू-कश्मीर में रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 5.9 मिलियन टन (59 लाख टन) के लीथियम भंडार का पता लगाया है। इसकी खासियत है कि यह नॉन फेरस मेटल है, जो इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की बैटरी में इस्तेमाल होने के लिए जरूरी है। भारत के लिए लीथियम का इतना बड़ा भंडार मिलना बड़ी उपलब्धि है। चीन और ऑस्ट्रेलिया दुनियाभर में इसके बड़े आपूर्तिकर्ता हैं।

 51 खनिज ब्लॉक संबंधित राज्य सरकारों को सौंपे गए

खनन मंत्रालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में मिले लिथियम और गोल्ड सहित 51 खनिज ब्लॉक संबंधित राज्य सरकारों को सौंपे गए हैं। इन 51 खनिज ब्लॉकों में से 5 ब्लॉक सोने से संबंधित हैं। मंत्रालय ने कहा कि जिन राज्यों को ये खनिज ब्लॉक सौंपे गए उनमें जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक सहित 11 राज्यों में फैले हैं, जो पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल वस्तुओं से संबंधित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...