back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19 Eviction: इस वीकेंड के वार होगा धमाल, इस सदस्य का कट जायेगा पत्ता

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। शुरुआत में खबर आई थी कि प्रणित मोरे को घर से बाहर कर दिया गया है, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग निकली।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 में इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ जबरदस्त ड्रामा और एक अप्रत्याशित एविक्शन ट्विस्ट लेकर आया। शो के होस्ट सलमान खान ने हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को चौंका दिया। इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नाम नॉमिनेटेड थे, उनमें नेहल चुदास्मा, प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और बशीर अली शामिल थे। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया था कि सबसे कम वोट मिलने के कारण प्रणित मोरे को बेघर कर दिया गया है। हालांकि, ताजा जानकारी ने इस तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। दरअसल, नेहल चुदास्मा को बाहर किया गया है, लेकिन बड़ा ट्विस्ट ये है कि वो पूरी तरह शो से बाहर नहीं हुई हैं। 

Bigg Boss 19 में बड़ा ट्विस्ट

Bigg Boss 19 के इस हफ्ते के एविक्शन में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआत में खबर आई थी कि प्रणित मोरे को कम वोट मिलने के कारण घर से बेघर कर दिया गया है, लेकिन बाद में सामने आया कि असली एविक्ट होने वाली कंटेस्टेंट नेहल चुडासमा हैं। फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि नेहल चुदास्मा को घर से बाहर तो भेजा गया है, लेकिन वह अभी पूरी तरह से एविक्ट नहीं हुई हैं। उन्हें सीधे सीक्रेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। यह वही सीक्रेट रूम है, जहां पहले फरहाना भट को कुछ समय के लिए रखा गया था। सीक्रेट रूम में रहते हुए नेहल चुडासमा घर के बाकी सदस्यों की हरकतों और बातचीत पर नजर रख सकेंगी। इससे उन्हें न केवल अपनी रणनीति सुधारने का मौका मिलेगा, बल्कि यह भी पता चल सकेगा कि घर में कौन उनके साथ सच्चा है और कौन केवल दिखावा कर रहा है। 

नेहल क्‍यों नहीं हुई एलिमिनेट ?’

Bigg Boss 19 के इस हफ्ते के एविक्शन ड्रामे के पीछे की असली वजह अब सामने आई है। बिग बॉस के 24×7 सोशल मीडिया हैंडल ने एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि प्रणित मोरे को नेहल चुडासमा की तुलना में ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन मेकर्स ने नेहल चुडासमा को एलिमिनेट नहीं किया। इसके पीछे की वजह है कि नेहल चुदास्मा ने शो में अपने प्रदर्शन और कंटेंट की वजह से अच्छी छाप छोड़ी है, इसलिए उन्हें शो से बाहर नहीं किया गया। अगली पोस्ट में यह भी बताया गया कि प्रणित सुरक्षित हैं जबकि नेहल चुदास्मा को सीक्रेट रूम में भेजा गया है। 

बता दें कि नेहल चुडासमा का एक विवाद भी रहा था, जब उन्होंने अमाल मलिक पर आरोप लगाए थे। यह विवाद काफी समय तक सुर्खियों में रहा, लेकिन बाद में यह साबित हुआ कि अमाल की कोई गलती नहीं थी। इसके बाद नेहल चुडासमा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी थी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीक्रेट रूम में रहकर नेहल चुडासमा कैसे अपनी रणनीति बनाती हैं और बिग बॉस के घर में वापस आने का मौका पाती हैं या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिग बॉस से ज्याद मिलेगा एंटरटेनमेंट, शो ‘द 50’ में शामिल, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनाश्री सहीत कई सेलेब्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में दर्शकों को काफी ज्यादा इंटरटेन किया और अब लोग ऐसे ही रियलिटी शो को मिस करने...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...