back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 19: टिकट टू फिनाले के दौरान कंटेस्टेंट की हरकतों से फैंस हुए नाराज, फिनाले से पहले एविक्शन की मांग

बिग बॉस 19 के घर में फिनाले से पहले हुए “टिकट टू फिनाले” टास्क में तगड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना ने सोशल मीडिया पर फैंस को नाराज कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिग बॉस 19 के फिनाले से पहले घर में हंगामा बढ़ गया है। सलमान खान के होस्टेड रियलिटी शो में घर के बचे 8 कंटेस्टेंट्स ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन टिकट टू फिनाले की रेस में कुछ ऐसा हुआ कि फैंस एविक्शन की मांग करने लगे हैं। इस रेस में फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, प्रणित मोरे और अशनूर कौर शामिल थे। घर में उनके बीच टास्क के दौरान जो हंगामा हुआ, उसने दर्शकों को काफी नाराज कर दिया। 


View this post on Instagram

अशनूर कौर की हरकत से फैंस भड़के


बिग बॉस 19 के घर में फिनाले से पहले “टिकट टू फिनाले” टास्क के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस टास्क में अशनूर कौर हार गईं और अपनी नाराजगी में लकड़ी के तख्ते से तान्या मित्तल को हिट कर दिया। अशनूर ने बाद में कहा कि यह गलती से हुआ, लेकिन घटना के बाद घर में तान्या और अशनूर के बीच झगड़ा भी हो गया। तान्या ने कहा कि उनकी असलियत पूरा देश देख रहा है और अशनूर को अपनी गलती का एहसास तक नहीं है। सोशल मीडिया पर यह घटना तेजी से वायरल हुई और फैंस अशनूर के खिलाफ भड़के हुए हैं। अब दर्शकों की ओर से उनके एविक्शन की मांग जोर पकड़ रही है, क्योंकि लोग मानते हैं कि ऐसे व्यवहार को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए।


https://twitter.com/vinci1203/status/1993771905510457722?s=20

हिंसक हरकत पर अशनूर कौर को शो से बाहर करने की मांग


सोशल मीडिया पर फैंस ने अशनूर की आलोचना करते हुए उनके एविक्शन की मांग की। एक यूजर ने कहा, “अशनूर को तुरंत शो से बाहर करना चाहिए। तान्या को मारने के बाद उसका पछतावा का भाव भी नहीं था।” वहीं, एक और यूजर ने लिखा, “अगर पासा पलटा होता तो टीवी स्टार अशनूर के समर्थन में ट्वीट कर रहे होते। उसने जानबूझकर तान्या को मारा और कोई अफसोस नहीं दिखाया।” कई दर्शक इसे जानबूझकर किया गया हिंसक एक्ट बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये बिग बॉस में वॉयलेंस नियमों के खिलाफ है। अब देखना यह होगा कि अशनूर को इस पर क्या सजा मिलती है या नहीं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵