back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBSE ने कक्षा 10 के लिए जारी की नई गाइडलाइन, उत्तर पुस्तिका में बड़े बदलाव

CBSE ने कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के उत्तर पुस्तिका में सेक्शन-वार जवाब लिखना अनिवार्य किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए CBSE ने सख्त और अहम दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। अब विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के उत्तर पुस्तिका में जवाब अलग-अलग सेक्शन में लिखना अनिवार्य होगा। जो छात्र इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके उत्तर का मूल्यांकन नहीं होगा। गलती करने पर सीधे ‘जीरो’ अंक! यह नियम छात्रों की तैयारी और मूल्यांकन में स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए लागू किया गया है।

विज्ञान और सामाजिक विज्ञान का नया फॉर्मेट: CBSE ने विज्ञान के प्रश्नपत्र को तीन हिस्सों में बांटा है। सेक्शन A में बायोलॉजी, सेक्शन B में केमिस्ट्री और सेक्शन C में फिजिक्स के प्रश्न होंगे। छात्रों को उत्तर पुस्तिका में भी इसी क्रम में तीन स्पष्ट सेक्शन बनाकर जवाब लिखने होंगे।

सामाजिक विज्ञान में चार सेक्शन तय किए गए हैं – A: इतिहास, B: भूगोल, C: राजनीति विज्ञान, D: अर्थशास्त्र। प्रत्येक उत्तर को केवल संबंधित सेक्शन में ही लिखना होगा, अन्यथा उसका मूल्यांकन नहीं होगा।

तीन सख्त निर्देश: CBSE ने छात्रों को साफ चेतावनी दी है। पहला, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में सेक्शन बनाना अनिवार्य है। दूसरा, किसी भी सेक्शन का उत्तर गलत जगह नहीं लिखा जा सकता। तीसरा और सबसे अहम, गलती करने पर उत्तर का अंक शून्य होगा और री-चेकिंग या री-इवैल्युएशन में भी सुधार नहीं किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि एक छोटी सी गलती पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है।

छात्र और शिक्षकों के लिए सलाह: अभी से नए फॉर्मेट के अनुसार उत्तर लिखने की प्रैक्टिस शुरू करें। उत्तर पुस्तिका में स्पष्ट सेक्शन बनाएं और पेज को व्यवस्थित रखें। अधिक जानकारी और आधिकारिक गाइडलाइन CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। CBSE का यह कदम छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं में व्यवस्था और सही मूल्यांकन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के मैथ्स एग्जाम के बाद एक अजीब मामला सामने आया है। 9 मार्च...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...