back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Guruwar Mantra: विष्णु भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन चाहा वरदान

गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। आज के दिन उनकी कृपा पा कर आपका भाग्य परिवर्तन हो जाता है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। विष्णु भगवान की पूजा करने से आपके जीवन में चल रही सारी बड़ा खत्म हो जाती है। कई प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है और आपके घर में सुख समृद्धि अथवा तरक्की आने लगती है। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।  ऐसे में आज के दिन आप उनकी पूजा से ना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। विष्णु विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने से जीवन के कई कष्ट दूर हो जाते है।आज गुरुवार के दिन उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन आप उनके कुछ मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से उनकी कृपा आपके घर परिवार पर बनी रहती है और आपका सदैव कल्याण होता है। 

पूजा विधि 

गुरुवार के दिन आप को भगवान विष्णु की पूजा करने से पहले अच्छे से घर की साफ-सफाई कर लें। क्योंकि घर की साफ सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है। इसके बाद अच्छे से स्नान करके भगवान की प्रार्थना करें। और उनका स्नान करके वस्त्र ,फूल, माला और तिलक लगाए। इसके बाद भगवान विष्णु के व्रत कथा का पाठ करें। और भगवान को भोग लगाकर उनकी आरती करके पूजा को समाप्त करें।

इन मंत्रों का करें जाप

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।

हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान। यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

भगवान को प्रसन्न करने के लिए

गुरुवार के दिन विष्णु भगवान को प्रसन्न करने के लिए आप पीला वस्त्र अवश्य धारण करें। पीला वस्त्र विष्णु भगवान को काफी ज्यादा प्रिय है। वहीं विष्णु भगवान की पूजा अर्चना करने के साथ-साथ आपको केले के पेड़ की भी पूजा अर्चना करनी चाहिए ऐसा माना जाता है केले के पेड़ में विष्णु भगवान विराजमान रहते हैं। आज के दिन भूलकर भी केले की पेड़ को नहीं तोड़ना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

 

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵