back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘किस किसको प्यार करूं 2’ को मिला ‘सुपरहिट कॉमेडी शो’ का दर्जा, देखें दर्शकों की प्रतिक्रिया

'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल शर्मा की कॉमेडी और दमदार एक्टिंग ने फिल्म को संभाला, जबकि दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली रही-कुछ ने मजेदार बताया कुछ को बोरिंग लगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कपिल के साथ हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान और मनजोत सिंह जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। रिलीज के साथ ही दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपने रिव्यू शेयर करना शुरू कर दिया है।

फिल्म की कहानी

‘किस किसको प्यार करूं 2’ साल 2015 में आई कपिल शर्मा की पहली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ का सिक्वल है, हालांकि दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से लिंक नहीं है। फिल्म की कहानी मोहन नामक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक हिंदू है और अपनी मुस्लिम गर्लफ्रेंड सानिया (हीरा वरीना) से शादी करता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट्स ऐसे आते हैं कि मोहन को तीन और शादियां करनी पड़ती हैं, वो भी अलग-अलग धर्म की लड़कियों से। फिल्म में इस कॉमेडी और ड्रामा के मिश्रण से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देखने को मिलता है।

दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा। एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 3 स्टार दिए और लिखा, “‘KKPK2’ शुरू से अंत तक पूरी तरह से कपिल शर्मा का शो है। अपनी खास कॉमेडी शैली और एक्टिंग से उन्होंने पूरी फिल्म को अपने कंधों पर संभाला है। मनजोत सिंह ने भी कई दमदार संवाद बोले हैं जो मनोरंजन को और बढ़ाते हैं।”

वहीं, दूसरे यूजर ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए कहा, “यह फिल्म 2 घंटे 22 मिनट की पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है। कॉमेडी और मस्ती से भरी हुई है। पूरी कास्ट लाजवाब है और निर्देशन भी शानदार है।”

हालांकि, कुछ दर्शकों ने फिल्म को पसंद नहीं किया और इसे बोरिंग भी बताया। कुल मिलाकर, फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और इसे देखने के बाद ही पता चलता है कि कॉमेडी के शौकीनों को यह पसंद आएगी या नहीं।

कपिल शर्मा की खास कॉमिक टाइमिंग और फिल्म में मनजोत सिंह जैसी एक्टिंग ने ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को मनोरंजन का पॅकेज बना दिया है। हालांकि, फिल्म हर दर्शक को पसंद आए यह जरूरी नहीं है। कुल मिलाकर, यह फिल्म कॉमेडी और ड्रामा का मिश्रित अनुभव देने वाली रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...