back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सस्‍ती होगी बाइक! बजट 2025 में वित्‍त मंत्री का ऐलान, कस्टम ड्यूटी में 20 प्रतिशत तक की कटौती

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 पेश कर दिया है। इस बजट में वित्‍त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं। इस बार के बजट में टू-व्‍हीलर पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2025 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने इस बार मध्यम वर्ग को राहत देने वाला बजट पेश किया है। वित्‍तमंत्री ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स सस्ते होने वाले हैं, क्योंकि सरकार ने लिथियम आयन बैटरी पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी हटा दी है। इसके साथ ही देश में मोटरसाइकिल्स भी सस्‍ती होगी। सरकार ने बाइक्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में 20 फीसदी तक की कटौती करने का ऐलान किया है।

बाइक्‍स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में कटौती

केंद्र सरकार ने मोटरसाइकिल पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी में भारी कटौती की है, जिससे बाइक्स की इनपुट कॉस्ट घटा दी है और एक्सपोर्ट पर जोर दिया गया है, जिसमें एक्‍सपोर्ट को बढ़ावा मिलने वाला है। इसके साथ ही डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग भी ज्यादा होगी। जब भारत में ही ज्यादातर मोटरसाइकिल बनकर तैयार होंगी, तब इन बाइक्स पर लगने वाले टैक्स में भी कमी आएगी। मोटरसाइकिल के कई इंजन विदेशों से बनकर तैयार होते हैं, इन मोटरसाइकिल पर पहले 50 फीसदी टैक्स लगाया जाता था, जिसे अब घटाकर 40 फीसदी कर दिया गया है।

25 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी किया

वहीं SKD मोटरसाइकिल का इंजन तो विदेश में ही बनाकर तैयार किए गए हैं, लेकिन बाइक के बाकी पार्ट्स को भारत में एसेंबल किया जाता है, इन बाइक्‍स पर टैक्स को 25 फीसदी से घटाकर 20 फीसदी करने का ऐलान किया है। वहीं 1600 cc की रेंज में वो मोटरसाइकिल, जिनके सभी पार्ट्स विदेश में बनकर भारत एक्‍सपोर्ट किया जाता है, लेकिन बाइक को ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से भारत में ही एसेंबल किया जाता है। इन बाइक्स पर टैक्स 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है।

15 फीसदी टैक्‍स घटाकर 10 फीसदी

मोटरसाइकिल के 1600 cc इंजन या इससे ज्यादा की क्षमता रखने वाली बाइक पर भी टैक्स में कटौती की है। इसमें CBU मोटरसाइकिल के लिए टैक्स 50 फीसदी से 30 फीसदी कर दिया गया है। वहीं Semi-knocked down (SKD) मोटरसाइकिल के लिए टैक्स में 5 फीसदी टैक्‍स घटा दिया है। इन बाइक्स पर पहले 25 फीसदी टैक्स लगता था जो कि अब 20 फीसदी लगेगा। Completely knocked down (CKD) मोटरसाइकिल पर पहले 15 फीसदी टैक्स लगता था जो कि अब 10 फीसदी लगा करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में किसका चला जादू, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मनोरंजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित...

Kerala Assembly Election 2026: केरल में LDF के साथ चुनाव लड़ेगी RJD, तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Tejashwi Yadav ने आगामी केरल विधानसभा...