back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Election 2024: ममता के फार्मूले पर CM केजरीवाल, बन रही 2024 के लिए रणनीति

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए बंगाल में TMC की राह में बाधक नहीं बनने का निर्णय किया है। पंचायत चुनाव में AAP देगी TMC का साथ।

कोलकाता, रफ्तार न्यूज डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर सीएम ममता बनर्जी के साथ बेहतर तालमेल के लिए आम आदमी पार्टी ने महत्वपूर्ण पहल की है। आप ने घोषणा किया है कि राज्य में आने वाले आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में AAP का कोई उम्मीदवार नहीं उतारा जाएगा। बता दें कि केजरीवाल ने मई में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक की थी। इस बैठक में आम चुनाव में गठबंधन को लेकर भी चर्चा हुई थी।

AAP बंगाल में नहीं लड़ेगी चुनाव 

2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए बंगाल में TMC की राह में बाधक नहीं बनने का निर्णय किया है। आप नेता और बंगाल के प्रभारी संजय बोस ने कहा कि हमारी असली लड़ाई बीजेपी से है, इसलिए हम चाहते हैं कि प्रदेश में जो भी पार्टी मजबूत होगी वह चुनाव लड़ेगी। इसी नीति के कारण आप पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

ममता ने दिया था फार्मूला

बता दें कि ममता बनर्जी ने बीजेपी विरोधी गठबंधन बनाने के लिए आम चुनाव के लिए भी यही फॉर्मूला दिया था। ममता ने कहा था जो पार्टी जिस राज्य में सबसे मजबूत होगी वह उस राज्य में चुनाव लड़ेगी। इस तरह बंगाल में TMC मजबूत है, इसलिए वह बंगाल में लड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...