back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Terrorist Attack: हमलावर के ट्रक में मिला ISIS का झंडा, न्यू ऑरलियन्स हमले में FBI का बड़ा खुलासा

अमेरिका पर आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है। एफबीआई इस हमले की जांच आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है, हमलावर के वाहन में आईएसआईएस का झंडा पाया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट पर एक ट्रक ड्राइवर ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी और भीड़ पर गोलियां चला दी थीं। ताजा जानकारी के मुताबिक इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 10 से बढ़कर 15 हो गई है। एफबीआई इस हमले की जांच आतंकवादी हमले के रूप में कर रही है, हमलावर के वाहन में आईएसआईएस का झंडा पाया गया है। उधर यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे में बुधवार को गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हमलावर की पहचान 45 वर्षीय एको मार्टिनोविच के रूप में की है, जो फिलहाल फरार है। 

किसी भी समुदाय पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट पर हुए हमले की निंदा की है और कहा कि मुझे आज लगातार इस भयावह घटना के बारे में जानकारी दी जा रही है। एफबीआई जांच का नेतृत्व कर रही है और इस घटना को आतंकवाद मान रही है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हैं जो जश्न मना रहे थे। अमेरिका में किसी भी प्रकार की हिंसा का कोई समर्थन नहीं है और हम अपने देश में किसी भी समुदाय पर कोई हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

https://twitter.com/SameerYada45645/status/1874517992291070107

मुठभेड़ में पुलिस ने हमलावर ड्राइवर को मार गिराया



एफबीआई ने कहा कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 बजे फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर हमले के बाद हमलावर की पुलिस से भी झड़प हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने हमलावर ड्राइवर को मार गिराया। लुइसियाना के गवर्नर ने लोगों से फ्रेंच क्वार्टर से दूर रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को फ्रेंच क्वार्टर से दूर रहना चाहिए क्योंकि उस स्थान पर एक ट्रक चालक द्वारा किए गए घातक हमले की जांच चल रही है, जिसमें 10 लोग मारे गए थे। गवर्नर जेफ लैंड्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि अधिकारी “अस्थिर स्थिति” से निपट रहे हैं और मामले की गहन जांच चल रही है।

दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत होना सामने आया है



वहीं, यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे में बुधवार को गोलीबारी की एक घटना में दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत होना सामने आया है । पुलिस ने हमलावर की पहचान 45 वर्षीय एको मार्टिनोविच के रूप में की, ज‍िसे अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल फोर्स तैयार की है। पुलिस के मुताबिक एको मार्टिनोविक ने सेटिनजे में गोलीबारी की। जिसमें बार मालिक, उनके बच्चे और आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। 

आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है


मोंटेनिग्रिन के प्रधान मंत्री मिलोज्को स्पाजिक ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। इस दुखद घटना को देखते हुए तीन दिन के शोक की घोषणा की गई। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।’ इसके अलावा मोंटेनिग्रिन के राष्ट्रपति जाकोव मिलातोविच ने भी इस घटना पर दुख जताया है। बता दें कि आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है. गोलीबारी की घटना के बाद वह मौके से भाग गया।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या अमेरिका में भी घर-घर होती है LPG सिलेंडर की डिलीवरी? जानिए भारत से कितना अलग है रसोई गैस का सिस्टम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत में रसोई गैस का मतलब आमतौर पर लाल रंग का LPG सिलेंडर होता है, जिसे खत्म होने पर बुक...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...