back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं अनुरा कुमारा दिसानायके जो श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति होंगे? PM Modi ने दी बधाई

अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति होंगे। PM Modi ने दिसानायके को बधाई दी और साथ ही भारत-श्रीलंका के बीच संबंधो को मजबूत करने की बात की।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के अगले राष्ट्रपति होंगे। PM Modi ने दिसानायके को बधाई दी और साथ ही भारत-श्रीलंका के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात की। 22 सितंबर को श्रीलंका में Presidedntial Elections में डाले गए वोटों की गिनती हुई, जिसमें दिसानायके ने 53% से ज्यादा वोट प्राप्त करके जीत हासिल की है।

NPP से चुनाव जीतकर राष्ट्रपति बने 


बता दें कि अनुरा कुमार दिसानायके मार्क्सवादी नेता है और श्रीलंका के चुनाव आयोग ने उन्हें राष्ट्रपति घोषित कर दिया है। मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरमुना (JVP) के व्यापक मोर्चे नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्धंद्धी साम्रगी जन बातवेगया (SJB) के साजिथ प्रेमदासा को हराया। 

PM Modi का X पोस्ट


PM Modi ने X पर पोस्ट में लिखा है कि ‘श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए अनुरा कुमारा दिसानायके को बधाई। भारत की पड़ोस प्रथम नीति और विजन सागर में श्रीलंका का विशेष स्थान है।’ आगे पीएम मोदी ने कहा कि ‘मै अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए हमारे बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।’ 


प्रधानमंत्री मोदी का आभार वयक्त करते हुए अनुरा ने धनयवाद किया और लिखा, ‘आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की आपकी प्रतिबद्धता से सहमत हूं। हम साथ मिलकर अपने लोगों और पूरे क्षेत्र के लाभ के लिए सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर सकते हैं।’ 

कौन है अनुरा? 


अनुरा एक लेफ्टिस्ट नेता है। उनका जन्म श्रीलंका के थम्बुथेगामा में हुआ है। अनुरा के पिता मजदूर और माता हाउसवाइफ थी। घर की कठिन परिस्तिथियों में भी दिसानायके ने विश्वविद्यालय की शिक्षा प्राप्त की। दियानायके ने स्कूली शिक्षा के दौरान ही मार्क्सवादी जनता विमुक्ति पेरमुना (JVP) में शामिल हो गए थे।


साल 2004 में अनुरा पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। मगर 1 साल बाद ही दिसानायके ने सरकार और लिट्टे के बीच एक समझौते के विरोध में इस्तीफा दे दिया। 2014 में वे JVP के नेता बनने के बाद 2019 में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव लड़े मगर उस समय वो 3 प्रतिशत वोट हासिल कर पाए। इस बार दिसानायके 53 प्रतिशत से ज्यादा वोट पाकर राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵