back to top
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विनेश फोगाट मामले में CAS ने फिर बढ़ाई फैसले की मियाद, 16 अगस्त को आ सकता है फैसला

विनेश फोगाट ने सिल्वर मेडल दिए जाने के लिए CAS में याचिका दायर की थी। जिसका फैसला 8 अगस्त को आना था। 13 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CAS) ने फैसले के लिए 16 अगस्त के दिन निर्धारित किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक का समापन भले ही हो गया हो, लेकिन विनेश फोगाट समेत करोड़ों भारतीयों को अभी भी एक सिल्वर मेडल आने की उम्मीद है। 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश को फाइनल खेलने से आयोग्य करार दिया गया था। जिसके बाद ये सारा विवाद हुआ।

7 अगस्त से अब तक का घटनाक्रम

6 अगस्त को एक ही दिन में 3 पहलवानों को पटखनी देने के बाद विनेश को 7 अगस्त को फाइनल मुकाबला खेलना था। तय मानक से 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के कारण उन्हें आयोग्य ठहरा दिया गया था। 8 अगस्त को विनेश ने सन्यास का ऐलान करते हुए CAS में सिलवर मेडल की मांग की। इस मामले में 13 अगस्त को फैसला आने की पूरी उम्मीद थी, हालांकि अब इसे 16 अगस्त के लिए टाल दिया गया है।

परिवार को उम्मीद है कि विनेश के साथ न्याय होगा

अयोग्यता को बाद करोड़ों देशवासियों के साथ-साथ विनेश का परिवार भी पूरी तरह निराश हो गया था। हालांकि विनेश के चाचा महावीर फोगाट के ताजा बयान के मुताबिक परिवार को अब उम्मीद बंधने लगी है कि फैसला विनेश के पक्ष में आएगा। महावीर फोगाट ने आगे कहा ‘विनेश के वापस आने पर हम उनका गोल्ड मेडलिस्ट की तरह स्वागत करेंगें और उनसे सन्यास के फैसले को वापस लेने की अपील करेंगें।

भारत वापसी पर सिलवर मेडलिस्ट की तरह स्वागत करेगी हरियाणा सरकार 

रिपोर्टस के मुताबिक आज (14 अगस्त ) को विनेश की वतन वापसी हो सकती है, जिसके बाद हरियाणा सरकार उनका सिल्वर मेडलिस्ट की तरह स्वागत करेगी। उन्हें वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी जो एक सिल्वर मेडलिस्ट को दी जाती हैं। हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने X पर ट्वीट कर कहा – ‘हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई, हालांकि वह किसी वजह से फाइनल खेल नहीं पाई लेकिन वह हमारे लिए चैंपियन हैं।’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

AAP विधायक नरिंदर कौर को BJP के टिकट ऑफर के दावे पर बढ़ा सियासी विवाद, जानिए टिकट ऑफर पर क्या बोले CM सैनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भरज के बीच बयानबाज़ी तेज हो गई...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...