back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आप भारत का गौरव हो, हम सब आपके साथ हैं : विनेश फोगाट की हार पर प्रधानमंत्री मोदी

वजन बढ़ा होने के कारण विनेश को पेरिस ओलंपिक्स में डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। वो खेल से बाहर हो गई हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लंदन ओलंपिक्स में भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट के बाहर होने पर प्रधानमंत्री ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है। 


प्रधानमंत्री ने लिखा , “विनेश आप चैंपियनों की चैंपियन हो, आप भारत का गौरव हो और हर भारतीयों के लिए प्रेरणास्त्रोत हो। आज के वाकये से झटका लगा है, काश मैं यह बयान कर पाता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं। मुझे पता है कि आप फिर वापसी करेंगी। यह आपका स्वभाव है कि आप चुनौतियों का डटकर मुकाबला करती हैं। मजबूती से वापसी करो, हम सब आपके साथ हैं।

वजन बढ़ा होने के कारण उन्हें ओलंपिक्स से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है


दरअसल विनेश फोगाट का वजन बढ़ा होने के कारण उन्हें ओलंपिक्स से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। पूरे देश को उम्मीद थी कि विनेश मेडल लेकर घर लौटेंगी। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष पीटी ऊषा से बात की है। उन्होंने उनसे पूछा है कि आखिर विनेश के बाहर निकलने के बाद भारत के पास कोई ऑप्शन है।

इस मामले में कुछ हो सकता है तो जरूर करें


उन्होंने कहा है कि पीटी ऊषा देखें कि मामले में क्या किया जा सकता है ? इस गेम में आखिरी मौके तक पूरी कोशिश का जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना ही नहीं, विनेश फोगाट की मदद के लिए ओलंपिक समिति के आगे विरोध दर्ज कराना है तो कराया जाए। इस मामले में पूरी मदद होनी चाहिए।

अब सबकी नजर नीरज चोपड़ा पर है


विनेश के बाहर होने के बाद अब सबकी नजर नीरज चोपड़ा पर है। पेरिस ओलंपिक्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। उन्होंने पहली बार में 89.34 मीटर जैवलीन फेंका। उनके इस प्रदर्शन से फाइनल में भारत के गोल्ड जीतने के चांस बढ़ गए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय एथलीट अविनाश साबले इतिहास रचते हुए 3000 मीटर की स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस रेस को क्वालिफाई करने के बाद अविनाश ने कहा कि उनका लक्ष्य फाइनल में और बेहतर परफॉर्म करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने योजना के अनुसार शुरुआत की। रेस अच्छी थी, उन्होंने कहा कि वो पिछले ओलंपिक्स में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।


अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

 

Advertisementspot_img

Also Read:

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान राजनीतिक सौहार्द की खास तस्वीर देखने को मिली। नरेंद्र मोदी ने विदा हो रहे वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...