back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Paris Olymics में टॉप-3 की लड़ाई, भारत इतने स्थान और फिसला

Paris Olymics 2024 Medal Tally: ओलंपिक 2024 में चार दिन के बाद मेडल टैली में जापान नंबर एक पर चल रहा है। वहीं बात अगर भारत की करें तो दो मेडल जीते गए हैं, इसके बाद उसका नंबर 33वां है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने के लिए खिलाड़ी जी-जान लगा दे रहे हैं। जीतने वालों का आत्मविश्वास बढ़ रहा तो उनका देश मेडल टैली में छलांग लगा रहा। पिछले 4 दिनों की स्पर्धाओं में मेडल टैली में उठा-पटक चल रही है। खासकर टॉप-3 पोजिएशन की तगड़ी लड़ाई है। भारत अब तक दो मेडल जीता है। इसके बाद भी मेडल टैली में उसका स्थान गिर रहा है। भारत 22वें नंबर से फिसलकर 26वें और अब 33वें नंबर पर पहुंच गया है। 

टॉप पर जापान

पेरिस ओलंपिक में 31 जुलाई तक जापान टॉप पर है। देश ने 13 मेडल हासिल किए हैं। इनमें 7 गोल्ड, 2 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल हैं। दूसरे नंबर पर चीन है। इसने 6 गोल्ड, 6 सिल्वर, दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। उसके पास 14 मेडल हैं। तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया ने 11 मेडल जीते हैं। उनके पास 6 गोल्ड, 4 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज मेडल है। 

किस स्थान पर फ्रांस और अमेरिका? 

मेजबान देश फ्रांस फिर नीचे आ गया है। वह नंबर चार पर है। उसने 5 गोल्ड, 9 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कुल 18 मेडल हैं। कोरिया ने 5 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज मेडल को मिलाकर कुल 8 मेडल हासिल किए हैं। अमेरिका के पास सबसे अधिक 26 मेडल हैं। हालांकि, गोल्ड मेडल कम होने की वजह से यह देश छठे नंबर पर है। अमेरिका ने 4 गोल्ड, 11 सिल्वर, 11 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 

33वें नंबर पर भारत  

भारत ने दो मेडल जीते हैं। दोनों ब्रॉन्ज हैं। यह 33वें स्थान पर है। भारतीय एथलीट अपने मुकाबले जीतकर आगे बढ़ रहे हैं, जिससे जल्द कुछ और मेडल मिलने की उम्मीद है। उससे रैंकिंग में सुधार आएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ओलंपिक में क्रिकेट की पिच पर पाकिस्तान को धूल चटाने का सपना सपना ही रह जाएगा? इस रिपोर्ट से फैंस को लगेगा झटका

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। ओलंपिक खेलों में एक बार फिर से क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। करीब 128 साल बाद अब...
spot_img

Latest Stories

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵