back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज से शुरू होंगे Paris Olympics 2024 के इवेंट्स; फुटबॉल और रग्बी के मुकाबले, कल से भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम

Paris Olympics 2024 Today Events: खेलों का महाकुंभ ओलंपिक का आयोजन इस बार पेरिस में हुआ है। 26 जुलाई को ओपनिंग सेरेमनी होगी, उससे पहले आज से इवेंट्स का आगाज होगा।

नई दिल्ली, रफ्तारपेरिस ओलंपिक गेम्स में इवेंट्स की शुरुआत आज से होगी। पेरिस में तीसरी बार ओलंपिक खेलों का आयोजन हो रहा है। इससे पहले साल 1900 और 1924 में ओलंपिक गेम्स यहां हुए थे। इस बार ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होगी। इससे पहले आज से इवेंट्स शुरू होंगे। पहले दिन 2 इवेंट्स होने वाले हैं। 25 जुलाई यानी गुरुवार को भारतीय एथलीट्स भी एक्शन में दिखेंगे।

अर्जेंटीना का मोरक्को से मुकाबला

आज फुटबॉल और रग्बी के मुकाबले होंगे। फुटबॉल में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी की टीमें भिड़ेंगी। इसमें कोपा अमेरिका 2024 की ट्रॉफी विजेता टीम अर्जेंटीना का मुकाबला ग्रुप-बी में मोरक्को के साथ होगा। यूरो 2024 की विजेता टीम स्पेन का उज्बेकिस्तान से सामना होगा। दोनों मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होंगे। ओलंपिक की वेबसाइट के अनुसार रग्बी में पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया का सामना सामोआ टीम से होगा। दूसरी ओर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला देर रात एक बजे से शुरू होगा।

25 जुलाई को एक्शन में दिखेगी भारतीय आर्चरी टीम 

25 जुलाई यानी गुरुवार को होने वाले इवेंट्स में भारतीय आर्चरी टीम एक्शन में दिखेगी। हैंडबॉल इवेंट्स की भी शुरुआत होगी। आर्चरी में महिलाओं और पुरुषों के रैंकिंग राउंड इवेंट होंगे। इसमें महिलाओं में भारत से दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भजन कौर एक्शन में दिखेंगी। पुरुषों में रमेश प्रवीण जाधव, तरुणदीप रॉय, धीरज बोम्मादेवरा दिखाई देंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vinesh Phogat: अखाड़े की कुश्ती से राजनीति की नूराकुश्ती तक का सफर, विनेश के जन्मदिन पर जानिए उनकी खूबियां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विनेश फोगाट कुश्ती की पोस्टर गर्ल तो हमेशा से ही थीं लेकिन इन दिनों उनके राजनीति में आने की अटकलों का...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵