back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक मेडल को दांतों से क्यों काटते हैं विजेता खिलाड़ी? अभी जान लें

Why Athletes Bite Medal: ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दांतों से मेडल काटते देखना आम बात है। यह देखकर आपके मन में सवाल आया होगा कि क्यों हर गोल्ड मेडल विजेता ऐसा करता है?

नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई को होगा। इस बार भारत के 117 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनसे रिकॉर्ड मेडल की उम्मीदें बंधी हैं। वैसे, हम सबने देखा कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद अक्सर एथलीट उसे दांतों से काटते हैं। यह कॉमन सवाल है कि किसी भी बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाला कोई एथलीट पोडियम पर खड़े होकर उसे दांतों से क्यों काटता है? जहन में जवाब आता होगा कि यह कोई नियम होगा या परंपरा होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। इतिहास के अनुसार पुराने समय में जब मुद्रा के रूप में कीमती धातु का इस्तेमाल होता था, तब सोने के सिक्कों की प्रामाणिकता की जांच के लिए व्यापारी उनको काटते थे।

मेडल को दांतों से काटकर अपनी कड़ी मेहनत और जोश को दर्शाते हैं : ओलंपिक

दरअसल, सोना नरम धातु है और थोड़े दबाव में फट-सा जाता है। यदि उसे कुतरा जाए तो वह अपनी छाप छोड़ता है। मगर, खिलाड़ियों के मामले में ऐसा कहना ठीक नहीं होगा। गौरतलब है कि 1912 से पहले शुद्ध सोने के मेडल दिए जाते थे। उसके बाद से इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने प्योर गोल्ड मेडल देना बंद कर दिया था। हालांकि, कमेटी ने मेडल को दांतों से काटने के कारण ऐसा नहीं किया है। ऐसा भी चर्चा है कि 1912 से पहले एथलीट मेडल को दांतों से काटते थे, तब वे सोने की शुद्धता के लिए करते थे। मगर, यह परंपरा अब भी कायम है। वैसे, दूसरी धारणा है कि एथलीट ऐसा करके अपनी कड़ी मेहनत, टक्कर और जोश को दर्शाते हैं। ओलंपिक की वेबसाइट पर भी एक जानकारी अपलोड है। उसके मुताबिक एथलीट सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए मेडल को दांतों से काटते हैं। जब एथलीट मेडल लिए पोडियम पर खड़े होते हैं, तब फोटोग्राफर उनसे मेडल दांतों से काटने जैसा पोज बनाने को कहते हैं।

पोज खान होती है : फोटोग्राफर

फोटोग्राफर का मानना अलग है। वह हमेशा एथलीट से पोज की मांग करते हैं। यह पोज फोटोग्राफर के लिए शान होती है। उनका कहना है कि यह पोज अगले दिन अखबार के फ्रंट पेज पर छपती है। फोटोग्राफर एथलीट्स से पोज की अपील करते हैं। इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ ओलंपिक हिस्टोरियंस (ISOH) के पूर्व अध्यक्ष डेविड वालेचिन्स्की ने सीएनएन को कहा था कि मुझे लगता है कि वे इसे प्रतिष्ठित शॉट के रूप में देखते हैं, जिसे वे आसानी से बेच सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह ऐसा कुछ है, जो एथलीट खुद से करें। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा! ओलंपिक में भाग लेने पर मिलेंगे 21 लाख रुपये, CM विष्णु देव साय का ऐलान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ सरकार ने खेल जगत के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब ओलंपिक...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...