back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

US Presidential Election: भारतीय मूल की कमला हैरिस बनीं डेमोक्रैटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

भारतीय मूल की कमला हैरिस डेमेक्रैटिक पार्टी की ओर से लड़ेंगी चुनाव, राषट्रपति जो बाइडन ने किया समर्थन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव की रेस से बाहर होने के बाद भारतीय मूल की कमला हैरिस डैमोक्रैटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर बाइडेन ने ट्वीट कर लिखा है कि वो रिइलेक्शन की प्रक्रिया में भाग नहीं लेंगे। साथ ही उन्होंने पोस्ट के लिए कमला हैरिस का समर्थन भी किया है।

बाइडन द्वारा समर्थन पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं-कमला हैरिस 

बाइडेन की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कमला ने लिखा है कि वो राष्ट्रपति के समर्थन को पाकर सम्मानित महसूस कर रही हैं और उनका इरादा इस चुनाव को जीतने का है। 

जानिए आखिर कौन हैं भारतीय मूल की कमला हैरिस 

कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया में तमिल बायोलॉजिस्ट श्यामा गोपालन के घर हुआ।उनके पिती जमैकन-अमेरिकी डोनाल्ड जे हैरिस प्रोफेसर थे। माता-पिता के अलग हो जाने के बाद कमला अपनी मां और बहन के साथ रहनी लगीं। उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने ग्रैजुएशन में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई करने के बाद लॉ की पढ़ाई करी और 1990 में बार एसोसिएशन की सदस्य बन गईं। इसी साल उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रूप में की। उन्हें सैन फ्रांसिस्को का डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी बनाया गया। इसके बाद कमला ने 2010 और 2014 में कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया। इसके बाद 2017 में वो यूस सीनेटर के पद पर आसीन हुईं।

सीनेट में काम करने वाली पहली साउथ-एशियन महिला और दूसरी अमेरिकी-अफ्रीकी महिला बनी 

कमला सीनेट में काम करने वाली पहली साउथ-एशियन महिला और दूसरी अमेरिकी-अफ्रीकी महिला बनीं। साल 2020 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था लेकिन जो बाइडेन के आने के बाद रेस से बाहर हुईं और बाद में उपराष्ट्रपति बनीं। इन चुनावों में अगर कमला की जीत हुई तो वो राष्ट्रपति बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला होंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:-www.raftaar.in 

Advertisementspot_img

Also Read:

कैलिफॉर्निया में ट्रंप की रैली के पास लोडेड गन के साथ शख्स हुआ गिरफ्तार, दो बार हो चुके हैं गोलीबारी का शिकार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कैलिफॉर्निया में शनिवार रात को ट्रंप की चुनावी रैली के पास एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵