नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। कल यानी बुधवार को टीम ब्रिजटाउन (बारबाडोस) से रवाना हुई थी। यहां दिल्ली उतरते ही आईटीसी मौर्या होटल में कप्तान रोहित शर्मा के साथ पूरी इंडियन क्रिकेट टीम ने केक काटकर जश्न मनाया। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इससे पहले प्लेन में रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों द्वारा डांस करने और जश्न मनाने का वीडियो सामने आया है। बहरहाल, सभी खिलाड़ी प्रधानमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्विजेता क्रिकेटरों से मुलाकात करेंगे। उनका सम्मान करेंगे।
व
दिल्ली एयरपोर्ट पर रोहित ने दिखाई ट्रॉफी
दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस को ट्रॉफी दिखाई। BCCI के सचिव जय शाह और अध्यक्ष रोजर बिन्नी की उपस्थिति में पूरी इंडियन टीम ने स्पेशल केट काटा। फिर पूरी टीम होटल ITC मौर्या पहुंची। वहां बहुत संख्या में फैंस मौजूद थे। उनके साथ रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव समेत तमाम खिलाड़ियों ने डांस किया। सभी खिलाड़ी जमकर थिरके।
मुंबई में होगी विक्ट्री परेड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद टीम मुंबई जाएगी। वहां शाम 5 बजे से ओपन बस में टीम की विक्ट्री परेड होनी है। बता दें, भारतीय टीम ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में टीम ने 2007 में वर्ल्ड कप जीता था। आज इस जीत का जश्न पूरी टीम मुंबई में नरीमन प्वाइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक मानेगी। इसके बाद सम्मान समारोह में टीम को कैश प्राइज दिया जाएगा। 2007 में भी पहला वर्ल्ड कप जीतने पर पूरी टीम का स्वागत भी इसी अंदाज में हुआ था।
‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’प्लेन से आई पूरी टीम
बारबाडोस में तूफान आने की वजह से टीम इंडिया तीन दिनों तक वहां फंसी रही। BCCI ने टीम को लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा था। उस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in





