back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल का पूरा शेड्यूल देखें, India का England से मुकाबला

T20 World Cup 2024 Semifinal : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का शिड्यूल जारी हो चुका है। भारत का मुकाबला इंग्लैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश पर अफगानिस्तान की जीत के साथ सेमीफाइनल का शिड्यूल जारी हो गया है। आईसीसी द्वारा जारी शिड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट के ग्रुप-बी से साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। ग्रुए-ए से टीम इंडिया और अफगानिस्ता की सेमीफाइनल में एंट्री हुई है। सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। जबकि, अफगानिस्तान का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। 

पहला सेमीफाइनल (भारतीय समयानुसार)

टीमें : साउथ अफ्रीका vs अफगानिस्तान।

समय : जून 27- सुबह 6 बजे से।

स्थान : ब्रायन लारा स्टेडियम, तारोबा, त्रिनिदाद।

दूसरा सेमीफाइनल

टीमें : भारत vs इंग्लैंड।

समय : जून 27, रात 8 बजे से।

स्थान : प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना।

ग्रुप-ए में टॉप पर टीम इंडिया 

सुपर-8 में भारत ने अपने तीनों मैच जीते हैं। इस कारण टीम अपने ग्रुप में टॉप पर रही। अब भारत का मुकाबला सेमीफाइनल में पिछले बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड से होनी है। वहीं, ग्रुप-ए की दूसरी टीम अफगानिस्तान की भिड़ंत ग्रुप-बी की टॉप टीम साउथ अफ्रीका से होनी है। 

ग्रुप-बी में टॉप पर साउथ अफ्रीका 

ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीकी टीम टॉप पर है। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने अपने तीनों मैच जीते हैं। टीम 6 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड को सुपर-8 में 3 मैचों में से 2 में सफलता मिली है। एक मुकाबले में इंग्लैंड को साउथ अफ्रीका से 7 रनों से शिकस्त मिली थी। 

फाइनल है 29 जून को

टी-20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 29 जून को होगा। भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से मैच शुरू होगा।  

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵