back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

USA vs PAK मैच में पिच से किसको मिलेगा पावर? डलास स्टेडियम का पूरा इतिहास जानें

Pakistan vs USA : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रात 9 बजे से पाकिस्तान और अमेरिका के बीच डलास में मुकाबला होना है। इस मैच में अमेरिका को पाकिस्तान हल्के में नहीं लेना चाहेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत (Team India) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) आज से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाक टीम का मुकाबला मेजबान टीम अमेरिका (USA) से है। यह मैच डलास (Dallas) के मैदान पर रात 9 बजे से होना है। बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्व वाली पाक टीम (Pak Team) जीत के साथ टूर्नामेंट में कदम रखना चाहेगी। बाबर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) कप्तानी कर रहे हैं।

USA टीम ने इसी पिच पर कनाडा को दी थी शिकस्त

2021 में बाबर के नेतृत्व में पाकिस्तान सेमीफाइनल और 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था। पाक टीम (Pak Team) की कोशिश भारत के खिलाफ 9 जून के तय मुकाबले से पहले आज बेहतर प्रदर्शन कर आत्मविश्वास बढ़ाने की रहेगी। दूसरी ओर मेजबान अमेरिकी टीम ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। अमेरिकी टीम ने अपना पहला मैच डलास (Dallas) के मैदान पर खेला था और कनाडा (Canada) को 7 विकेट से शिकस्त दी थी। वैसे, इस मैदान पर पाक के खिलाफ मैच में पिच का किस तरह का मिजाज रह सकता है, इस पर सबकी नजरें हैं।

टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने की जीत

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में डलास के मैदान पर 2 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से एक में स्कोर करीब 200 था तो दूसरे मैच में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना काफी मुश्किल भरा रहा था। दोनों मैचों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी। इस पिच पर खेले गए 2 मुकाबलों में तेज गेंदबाज अधिक प्रभावी रहे हैं। उनको नई गेंद के साथ काफी स्विंग मिला है। आज यहां मौसम साफ रहने वाला है। इसमें अमेरिका में यह मुकाबला दिन के समय खेला जाएगा।

इस साल T-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों का प्रदर्शन

साल 2024 में टी-20 इंटरनेशनल में अमेरिका और पाक टीम का प्रदर्शन पर नजर डालें तो यूएस ने 8 मैच खेले हैं। इनमें से 7 मैच जीते हैं। एक मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। पाक टीम 15 मैच खेली है, जिसमें से केवल 5 मैच जीत सकी है। टीम 9 मैच गंवाई। वहीं, एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला।

न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...