back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: WI vs PNG मुकाबला शुरू, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

T20 World Cup 2024: T-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मैच आज रात 8 बज से गुयाना के गुयाना नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। यहां पापुआ न्यू गिनी और वेस्टइंडीज आमने-सामने होंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा मैच दो बार की टी-20 चैंपियन टीम वेस्टइंडीज और दूसरी बार यह टूर्नामेंट खेल रही पापुआ न्यू गिनी के बीच शुरू हो गया है। गुयाना स्थित गुयाना नेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी शुरू कर दी है। इससे पहले पापुआ न्यू गिनी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले हैं। वेस्टइंडीज ने वार्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इस टीम ने तूफानी तेवर दिखाए हैं। दूसरी ओर पीएनजी ज्यादा मजबूत नहीं मानी जा रही है। उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रनों की बछौर कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज Vs पापुआ न्यू गिनी की पिच रिपोर्ट

गुयाना की पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है। यहां 180 रनों से ज्यादा स्कोर बनने की उम्मीद नहीं है। मैच आगे बढ़ने के साथ-साथ पिच धीमी होती जाएगी। इस पिच पर स्पिनर खेल में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

गुयाना की वेदर रिपोर्ट

आज रात गुयाना का तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। बारिश की भी संभावना बनी है। इस दौरान 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। ह्यूमिडिटी बहुत अधिक 80-90% रहने की उम्मीद है।

दो बार सेमीफाइनल में भी पहुंची है वेस्टइंडीज टीम

टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज दो बार चैंपियन रहा है। 2010 में पहली बार और 2016 में दूसरी बार टीम ने खिताब जीता था। इसके अलावा दो बार सेमीफाइनल तक पहुंची है। टीम सेमीफाइनल तक 2009 में पहली बार और 2014 में दूसरी बार पहुंची थी। बता दें वेस्टइंडीज दो बार 2007 और 2022 में ग्रुप स्टेज खेलकर बाहर हुआ था।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

कप्तान रोवमैन पॉवेल, विकेट कीपर जॉनसन चार्ल्स, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर/ शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोइते, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ/ अकील होसेन।

पापुआ न्यू गिनी की प्लेइंग-11

कप्तान असद वाला, विकेटकीपर किप्लिन डोरिगा, लेगा सियाका, टोनी उरा, लेगा सियाका, हिरी हिरी, चार्ल्स अमिनी, नॉर्मन वनुआ, एली नाओ, काबुआ मोरिया, जॉन कारिको।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND VS WI Test: कोहली-रोहित-अश्विन के बाद टीम इंडिया की नई शक्ल, गिल की कप्तानी में होगी चुनौती

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵