back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024 Final KKR vs SRH Match LIVE Score: हैदराबाद ने जीता टॉस, KKR के सामने ‘रन मशीन’ को रोकने की चुनौती

IPL 2024 Final KKR vs SRH Match LIVE Score: आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस ने टॉप जीता है। यानी सनराइजर्स हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (आईपीएल) 2024 का आज फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टास जीत लिया है। कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। दरअसल, इस आईपीएल की सबसे मजबूत टीमें कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) भिड़ रहीं हैं। SRH टीम की कमान पैट कम‍िंस के पास और KKR की अगुवाई श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। चेन्नई स्थित एमए चिदम्बरम स्टेडियम में इस मुकाबले को पैट कम‍िंस जीतते हैं तो वह अनोखा इत‍िहास रच देंगे। दरअसल, IPL के फाइनल मैच को जब किसी विदेशी कप्तान ने जीता है तो वह ऑस्ट्रेल‍िया का ही रहा है। ऐसे में कम‍िंस के पास शेन वॉर्न, एडम ग‍िलक्रिस्ट और डेव‍िड वॉर्नर के IPL विजेता कप्तान क्लब में शामिल होने का बेहतरीन अवसर है। अगर, SRH श्रेय्यस अय्यर की KKR को हराती है तो IPL में 8 साल बाद किसी विदेशी कप्तान के नेतृत्व में कोई टीम खिताब जीतेगी। ऐसे में पैट कमिंस के पास इत‍िहास रचने का मौका है। वह ऐसा करके आईपीएल में यह कारनामा करने वाले चौथे व‍िदेशी कप्तान हो जाएंगे।

2008 में शेन वॉर्न थे विजेता कप्तान

आईपीएल के ओपन‍िंग सीजन 2008 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉर्न के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स खिताब जीती थी। अगले साल 2009 में डेक्कन चार्जर्स ने आईपीएल के ख‍िताब पर कब्जा जमा लिया था। डेक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे। 2016 में आईपीएल फाइनल मुकाबले को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने जीता था। उस वक्त SRH की कमान डेव‍िड वॉर्नर के हाथों में थी। मतलब जब भी किसी विदेशी कप्तान ने आईपीएल का ख‍िताब जीता है तो उसकी कमान ऑस्ट्रेलियाई ख‍िलाड़ी के पास रही है।

सबसे अधिक बार बने IPL विजेता बनने वाले कप्तान की लिस्ट

1. मुंबई इंडियंस: 5 बार खिताब। कप्तान रोहित शर्मा।

2. चेन्नई सुपर किंग्स: 5 बार ट्रॉफी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

3. कोलकाता नाइट राइडर्स: 2 बार खिताब। कप्तान गौतम गंभीर।

4. सनराइजर्स हैदराबाद: 1 बार विजेता बनी। कप्तान डेविड वॉर्नर।

5. डेक्कन चार्जर्स:1 बार जीती। कप्तान एडम गिलक्रिस्ट।

6. राजस्थान रॉयल्स: 1 बार खिताब। कप्तान शेन वॉर्न।

IPL किस सीजन में कौन टीम बनी विजेता

2008 राजस्थान रॉयल्स।

2009 डेक्कन चार्जर्स।

2010 चेन्नई सुपर किंग्स।

2011 चेन्नई सुपर किंग्स।

2012 कोलकाता नाइट राइडर्स।

2013 मुंबई इंडियंस।

2014 कोलकाता नाइट राइडर्स।

2015 मुंबई इंडियंस।

2016 सनराइजर्स हैदराबाद।

2017 मुंबई इंडियंस।

2018 चेन्नई सुपर किंग्स।

2019 मुंबई इंडियंस।

2020 मुंबई इंडियंस।

2021 चेन्नई सुपर किंग्स।

2022 गुजरात टाइटन्स।

2023 चेन्नई सुपर किंग्स।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है! इस दिन जारी होगा IPL का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में KKR-SRH होंगे आमने सामने

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 18वें सीजन का पूरा शेड्यूल जल्द जारी होने वाला है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...