back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL: CSK से जीतने के बाद एलिमिनेटर में हारी RCB! सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल.. लोग बोले RCB का टारगेट जीतना नहीं!

क्वालीफायर में चेन्नाई सुपर किंग्स को हराकर RCB ने जीत तो हासिल कर ली। लेकिन एलिमिनेटर में हार का सामना कर ट्रॉफी के ख्वाब को मिट्टी में मिला दिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आईपीएल की जबसे शुरुआत हुई है तबसे रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का हमेशा से सपना रहा है कि वह एक बार ट्रॉफी को अपने नाम करे। RCB के पास विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं, लेकिन RCB अपने सपने को पूरा नहीं कर पाई है। आईपीएल 2024 में 22 मई को राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच एल‍िमि‍नेटर मैच हुआ। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। RCB ने मैच में में पहले खेलते हुए 172/8 का स्कोर बनाया। तो वहीं, इसका जवाब देते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से मैच को जीत कर अपनी झोली में डाल लिया। एल‍िम‍िनेटर मैच में में RCB को मिली हार से केवल विराट कोहली का ही नहीं बल्कि कई RCB फैन का ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया।

RCB हुई सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल

RCB का ट्रॉफी जीतने का सपना जहां एक टूटा, तो वहीं दूसरी तरफ टीम को ट्रोल किया जाने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स ने RCB का खूब मजाक बनाया और जमकर मीम्स शेयर किए।

क्या बोले ट्रोलर्स?

सोशल मीडिया प्लेटफर्म एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि RCB का टारगेट जीतना है ही नहीं।

वहीं एक अन्य यूजर ने एक वीडियो साझा किया जिसमें दिखाया गया कि चेन्नाई सुपर किंग्स को हराने की बाद RCB कितना खुश थी लेकिन उस मैच के तीन दिन बाद RR से मैच हार जाने के बाद RCB का क्या हाल है।

एक अन्य यूजर ने एक फोटो को शेयर करते हुए दिखाया कि किस तरह RCB फैन अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं। लेकिन आखिर में उन्हें सहने को दर्द ही मिलता है।

तो एक अन्य एक्स यूजर ने नायक फिल्म का एक दृष्य दिखाते हुए और लिखा कि तुम्हारे जैसे लोग पहले सपने दिखाते है फिर कहते है कि ऐसा नहीं हो सकता। इसका मतलब RCB फैन्स की उस खुशी से जोड़ा जा सकता है जिसमें उन्होंने क्वालीफाय किया पर एलिमिनेटर में टीम हार गई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर हर किसी की नजर है, और इसी बीच कल रात खेले गए RR...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵