back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MS Dhoni: CSK को हार से बचा नहीं सके Dhoni, पर अपने नाम कर लिया यह खास रिकॉर्ड

GT vs CSK: गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में शुक्रवार को एमएस धोनी ने खास मुकाम हासिल किया। धोनी ने 26 रनों की नाबाद पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 35 रनों से हराया। मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में मिली हार के बाद CSK के लिए प्लेऑफ में जाने की मुश्किलें बढ़ गई हैं। CSK की टीम भले यह मुकाबला हारी हो, लेकिन टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने खास रिकॉर्ड बनाया है।

धोनी ने जड़े 3 छक्के

CSK के पूर्व कप्तान धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान एक चौका और तीन छक्के लगाए। उन्होंने एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी की है। धोनी के नाम IPL में 251 छक्के हो चुके हैं। दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी IPL में इतने छक्के लगाए हैं। अब दोनों बल्लेबाज IPL में सबसे अधिक छक्के लगाने की लिस्ट में एक साथ चौथे स्थान पर हैं।

सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी

1. क्रिस गेल – 357 छक्के

2. रोहित शर्मा – 276 छक्के

3. विराट कोहली – 264 छक्के

4. एबी डिविलियर्स – 251 छक्के

5. एमएस धोनी – 251 छक्के

मैच हाईलाइट्स

चेन्नई सुपर किंग्स को इस हार के कारण प्वाइंट्स टेबल में नेट रन रेट का नुकसान हुआ है। CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 231 स्कोर किया। शुभमन ने 55 गेंदों पर 104 रनों और साई सुदर्शन ने 51 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली।

CSK की शुरुआती रही खराब

मैच की दूसरी पारी में CSK को शुरुआती झटके मिले थे। उनका टॉप ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो गया। वैसे, बीच के ओवरों में मिचेल और मोईन ने अच्छी साझेदारी की और टीम को स्कोर बढ़ाया, लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 196 रन तक ही पहुंच सकी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵