back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB Vs PBK: अहम मुकाबले में बैंगलोर ने मचाया तूफान, पंजाब के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम

IPL 2024 : राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं टूर्नामेन्ट में बने रहने के लिए पंजाब को मुकाबला जीता होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खेल रही है। पंजाब ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 241/7 का स्कोर बनाया है। अब पंजाब को जीत के लिए 242 रन का टारगेट बनाना होगा।

पंजाब के गेंदबाजों ने किया निराश

पंजाब के गेंदबाजों ने शुरुआत में विकेट लिया। लेकिन रन रोकने में कामयाब नहीं हो सके। सैम करन ने एक विकेट लिया था। विश्वथ केवरप्पा ने 2 विकेट लिया था। अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर्स में 41 रन देकर 1 विकेट लिया। लिविंगस्टोन ने 3 ओवर में 28 रन दिए। हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिया।

रजत पाटीदार 23 बॉल पर 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें सैम करन ने आउट किया। विद्वत कवेरप्पा ने 2 विकेट हासिल किया। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस और विल जैक्स को पवेलियन भेज दिया था। पंजाब के फील्डर्स ने 4 कैच छोड़ा था।

दोनों टीमों ने दी है कड़ी टक्कर

दोनों ही टीमों ने अभी तक 4-4 मैच में जीत हासिल कर 8 अंक हासिल किए हैं। एक तरफ पिछले तीन मैच जीतकर फाफ डु प्लेसी की RCB के हौसले बुलंग हैं तो पंजाब की टीम को अपने पिछले तीन मुकाबलों में एक हार का सामना करना पड़ा था।

कोहली ने खेली शानदार पारी

बैंगलोर के लिए निर्णायक मुकाबले में विराट कोहली ने 47 गेंदों पर 92 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने लगातार पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।

बैंगलोर के बल्लेबाजों ने किया कमाल

बैंगलोर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कोहली ने 92 की पारी खेली। वहीं दूसरी तरफ कैमरन ग्रीन ने 46 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 7 गेंदों पर 18 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु : विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन।

पंजाब किंग्स : जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विध्वाथ कविरप्पा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...