back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Surya Kumar Yadav; MI Vs SRH: सूर्य कुमार के शतक से हिला पाक-ऑस्ट्रेलिया, टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ी चिंता

IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने के शतक से SRH हार गया। सूर्य कुमार ने T20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पैट कमिंस और बाबर आजम को सकते में डाल दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल 2024 में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को करारी शिकस्त दी है। इस आईपीएल की टॉप टीम हैदराबाद के गेंदबाज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के आगे बेबस नजर आए। सूर्य कुमार ने शानदार शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम हिल गए हैं। इससे पहले बाबर ने विराट कोहली को बड़ा खतरा बताया था और उनके खिलाफ विशेष रणनीति बनाने की बात कही थी।

बल्ले से दिया पैट कमिंस को जवाब

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस से सीधा सवाल पूछा गया था कि उनकी नजर में T-20 वर्ल्ड कप 2024 की टॉप फोर टीम कौन-सी है? इस पर कमिंस ने कहा था कि ऑस्ट्रेलिया वहां होगी। बाकी तीन टीमें कोई भी हों, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। अब सूर्य कुमार के शतक ने कमिंस के जवाब को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। टीम इंडिया के टॉप-4 में होने से कमिंस को फर्क पड़ेगा। दरअसल, आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कमिंस हैं। कमिंस ने कहा कि सूर्य कुमार ने अच्छा खेला। उनका ऐसा खेल उनकी प्लानिंग को T-20 वर्ल्ड कप में फेल कर सकता है। कमिंस ने यह भी कहा कि सूर्य कुमार की इस ताकत को जानने के बाद वह अब T=20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

बाबर के कॉन्फिडेंस को भी खूब हिलाया!

T-20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा था कि पहले जो हुआ, वो भूल जाइए। इस बार हम यानी ट्रॉफी लाएंगे। इसका उन्हें 200 प्रतिशत यकीन है। यह बयान बाबर ने तब दिया था, जब टीम इंडिया के खिलाफ स्ट्रेटजी पर सवाल पूछे जा रहे थे। अब सूर्य कुमार की बल्लेबाज देखकर बाबर की चिंता जरूर बढ़ गई होगी।

आईपीएल कॅरियर का दूसरा शतक

सूर्य कुमार ने अपने IPL करियर का दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली। मुंबई की ओर से पीयूष चावला और हार्दिक पंड्या ने 3-3 विकेट झटके। गौरतलब है कि वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 173 स्कोर किया था। मुंबई ने 17.2 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगा ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵