back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI Vs SRH: सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी ने मुंबई को दिलाई जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने शानदार तरीके से शतक लगाया। उन्होंने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट हराया।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने आसानी से 3 विकेट पर 173 रन का टारगेट चेज कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 102 रन की पारी खेली। दूसरी तरफ तिलक वर्मा ने 37 रन की पारी खेली।

हैरदाबाद के गेंदबाजों ने किया निराश

हैदराबाद ने शुरुआत में सफलता दिलाया था। लेकिन बाद में वे कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट, मार्को जानसेन ने एक विकेट और पैट कमिंग ने एक विकेट लिया।

सूर्यकुमार यादव ने खेली शानदार पारी

सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रन की पारी खेली। उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया। सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर 102 रन की पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने की शतकीय साझेदारी

तिलक वर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव ने शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। टीम ने 31 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उसके बाद दोनों ने शानदार तरीके से पारी को संभाल लिया। दोनों ने 141 रन जोड़ा था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, अंशुल कम्बोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, मार्को जानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स से हार के बाद हुआ नुकसान, पहले नंबर की रेस में दबदबा बनाए रखी ये टीम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। इस बीच...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...