back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाओमी 12 में कव्र्ड डिस्प्ले, सिमेट्रिकल स्पीकर होंगे : रिपोर्ट

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी स्मार्टफोन निमार्ता शाओमी इस साल के अंत तक एक नया हैंडसेट शाओमी 12 लॉन्च करने की योजना बना रही है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें कव्र्ड डिस्प्ले के साथ-साथ सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर ग्रिल भी होंगे। शाओमी 12 में सिमेट्रिकल स्टीरियो स्पीकर ग्रिल होंगे, जो प्रत्येक फोन के ऊपर और नीचे होने की संभावना है। जीएसएमअरेना की रिपोर्ट के अनुसार, एमआई11 और एमआई 11 अल्ट्रा के स्पीकर विषम रूप से रखे गए हैं जिसमें शीर्ष स्पीकर बाईं ओर है, नीचे वाला दाईं ओर है। स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के लिए 100वॉट फास्ट चाजिर्ंग के साथ-साथ बेहतर 50एमपी कैमरे के साथ आता है। शाओमी 12 के वैनिला मॉडल में 100वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक का सपोर्ट होगा, जो कि 120वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक के विपरीत है, यह एमआई 10 अल्ट्रा और एमआई 11टी प्रो में शामिल है। स्मार्टफोन में उच्च स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात और सेल्फी कैमरे के लिए एक छोटा पंच होल भी होगा। चूंकि चिपमेकर क्वालकॉम जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप मोबाइल चिपसेट का अनावरण करने की उम्मीद कर रहा है, जो स्नैपड्रैगन 888 का सीधा उत्तराधिकारी होगा, शाओमी 12 को नई चिप द्वारा संचालित होने वाला पहला फोन माना जाता है। नई चिप बिल्कुल नए एड्रेनो 730 जीपीयू के साथ आ सकती है, जिससे स्नैपड्रैगन 888 और 888 प्लस में एड्रेनो 660 की तुलना में ग्राफिक्स के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण सुधार लाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 898 का अनावरण संभवत: 30 नवंबर को किया जाएगा। इस बीच, शाओमी के संस्थापक लेई जून ने हाल ही में पुष्टि की कि कंपनी के यूजर इंटरफेस (यूआई) का अगला प्रमुख संस्करण एमआईयूआई 13 इस साल के अंत से पहले आने की राह पर है। –आईएएनएस एसकेके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵