back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK vs SRH: सीएसके से मिली हार के बाद हैदराबाद के कप्तान का बड़ा बयान, Pat Cummins बोले- हमें लगातार हार का…

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद 78 रनों से हारी है। हैदराबाद की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 134 के स्कोर पर ही सिमट गई।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2024 में रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लगातार 2 हार के सिलसिले को खत्म किया। टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हराया। मैच में चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला था। टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 98 रनों की शानदार पारी खेली और टीम का स्कोर 20 ओवर में 212 के स्को तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम विकेट गंवाती चली गई और 134 के स्कोर पर सिमट गई। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हमने सोचा था कि हमारे पास जीतने का काफी अच्छा मौका है।

जल्द वापसी करेंगे : कमिंस

हैदराबाद को दो मैचों में हार मिली है। दोनों में टीम टारगेट का पीछा कर रही थी। चेन्नई से मिली हार के बाद हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि हमने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के लिए नहीं सोचा था। सोचा था कि हमारे पास लक्ष्य का पीछा करकर जीतने का अच्छा मौका है। मगर, ऐसा करने में कामयाब नहीं हुए। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया। यह विकेट बल्लेबाजी के लिए बेहद अच्छी थी। हमारे पास मैच को जीतने का बेहतरीन मौका था, लेकिन हमने गंवा दिया। कमिंस ने कहा कि हमें 2 मुकाबलों में लगातार हार का मुंह देखना पड़ा है, लेकिन विश्वास है हम जल्द वापसी करेंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद खिसक कर चौथे स्थान पर पहुंची

इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में खिसक गई है। टीम अब 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। हैदराबाद की नेट रनरेट 0.075 है। वहीं, चेन्नई 9 मैचों में 5 जीतकर तीसरे स्थान पर आ गई है। ऐसे में टॉप-4 में जगह बनाने वाली टीमों में काफी दिलचस्प रेस दिख रही है। वैसे, राजस्थान रॉयल्स 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्का कर चुकी है।

रनों के लिहाज से हैदराबाद की सबसे बड़ी हार

आईपीएल में रनों के लिहाज से सनराइजर्स हैदराबाद की यह सबसे बड़ी हार है। 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स ने एसआरएच को 77 रनों से हराया था। मैच में हैदराबाद को 78 रनों से हार मिली है। पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम को 72 रनों से शिकस्त मिली थी। इस सीजन में हैदराबाद के पास अच्छी बैटिंग और बॉलिंग लाइनअप है। हालांकि गेंदबाजी ने काफी हद निराश किया है, क्योंकि 260 प्लस स्कोर के बावजूद टीम बड़े अंतर से नहीं जीत सकी। यही वजह है कि एसआरएच की नेट रनरेट बेहतर नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले MS धोनी पर बड़ा बयान: एक्स-CSK खिलाड़ी बोले- अब युवाओं को जिम्मेदारी देने का समय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और एक बार फिर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...