back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

KKR vs DC: केकेआर और दिल्ली में आज कांटे की टक्कर; कोलकाता का डीसी के खिलाफ तगड़ा रिकॉर्ड, आज भी मिलेगा फायदा

KKR vs DC, IPL 2024: आईपीएल 2024 का 47वां मैच आज कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है। मैच ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 में आज शाम 7:30 बजे से कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच कांटे की टक्कर होगी। यह मुकाबला ईडन गार्डंस स्टेडियम में (Eden Gardens) में खेला जाना है। पिछले मैच में कोलकाता को पंजाब किंग्स से शिकस्त मिली थी। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने 10 रनों से मुंबई इंडियंस को हराया था।

दोनों टीमों में हुई है 33 बार भिड़ंत

ये दोनों टीमों आईपीएल (IPL) में 33 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से केकेआर ने 17 मुकाबले जीते हैं। जबकि, दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है। एक मैच रद्द हो गया था। इस लिहाज से कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी है। कोलकाता की टीम फिर दिल्ली पर भारी पड़ सकती है। इसकी वजह है कि आज का मैच उनके होम ग्राउंड पर है, जिसका उन्हें फायदा मिल सकता है। इस आईपीएल में कोलकाता 8 मैचों में से 5 जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। दिल्ली 10 में से 5 मुकाबले जीतकर छठे स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

कप्तान, विकेटकीपर ऋषभ पंत, अभिषेक पोरेल, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुमार कुशाग्र, ईशांत शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

कप्तान श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर फिल साल्ट, उप कप्तान नीतीश राणा, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, मिशेल स्टार्क, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, सुयश शर्मा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीतीश रेड्डी के पिता ने बेटे के क्रिकेट के लिए छोड़ दी थी सरकारी नौकरी, बांग्लादेश के खिलाफ खूब गरजा था बल्ला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के ऑल राउंडर खिलाड़ी नीतीश रेड्डी के पिता मुतयाला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक की सरकारी नौकरी से 25 साल...
spot_img

Latest Stories

Money Management Tips: इस तरह से करें मनी मैनेजमेंट, महीनें में हजारों रुपयों की कर लेंगे बचत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी...

क्या आपको पता है पानी पीने का सही तरीका? गलत तरीका डालता है सेहत पर असर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵