back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लुम्बनी (नेपाल) के बारे में जानकारी – Lumbini in hindi

लुम्बिनी नेपाल की तराई में पूर्वोत्तर रेलवे की गोरखपुर-नौतनवाँ लाइन के नौतनवाँ स्टेशन से 20 मील और गोरखपुर-गोंडा लाइन के नौगढ़ स्टेशन से 10 मील दूर है। नौगढ़ से यहाँ तक पहुंचने का पक्का मार्ग भी है। बौद्ध धर्म के लिए यह एक बेहद विशिष्ट जगह है क्योंकि यहां गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।

लुम्बिनी का इतिहास – History of Lumbini

गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में कपिलवस्तु के समीप लुम्बिनी ग्राम में हुआ था। मान्यता है कि यहां सम्राट अशोक भी आएं थे। यहां सम्राट अशोक ने एक दीवार और स्तंभ का भी निर्माण कराया था। प्राचीन काल में यह एक भरा-पूरा विहार होता था लेकिन अब यह नष्ट हो चुका है। केवल सम्राट अशोक का एक स्तम्भ अस्तित्व में है जिस पर खुदा है- “भगवान् बुद्ध का जन्म यहाँ हुआ था।” इस स्तम्भ के अतिरिक्त एक समाधि स्तूप भी है, जिसमें बुद्ध की एक मूर्ति है।

लुम्बिनी का वर्णन चीनी यात्री फाह्यान और युवानच्वांग ने भी किया है। माना जाता है कि हूणों के आक्रमणों के पश्चात यह स्थान गुमनामी के अँधेरे में खो गया था। वर्ष 1866 ई. में इस स्थान को खोज निकाला गया। तब से इस स्थान को बौद्ध जगत में पूजनीय स्थल के रूप में मान्यता मिली।

लुम्बिनी का महत्त्व – Importance of Lumbini

लुम्बिनी को बौद्ध धर्म में बेहद महत्त्वपूर्ण माना जाता है। बुद्ध की जन्मस्थली होने के कारण इस जगह को पूजनीय माना जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केस दर्ज होने से साधु-संतों में नाराजगी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ अदालत के निर्देश पर FIR दर्ज होने के बाद संत समाज में असंतोष और चिंता का माहौल...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...