back to top
26.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के बारे में जानकारी – Mehandipur Balaji Temple in Hindi

बालाजी का मंदिर राजस्थान राज्य के दौसा जिले में स्थित है। यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। इसे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (Mehandipur Balaji Temple) के नाम से भी जाना जाता है। यहां हनुमान जी की बाल रूप में पूजा की जाती है। यह मंदिर भूत-प्रेत आदि की बाधाओं से मुक्ति के लिए पीड़ितों का धाम माना जाता है।

बालाजी मंदिर से जुड़ी कथा – Story of Mehndipur Balaji Temple

एक कथा के अनुसार राजस्थान के एक गांव में हनुमान जी का एक परम भक्त रहता था। वह हर रोज अपने हाथों से गाय का दूध निकालता तथा हनुमान जी को चढ़ाया करता। दिन बीतने के साथ-साथ वह बूढ़ा होता चला गया तथा उसका स्वास्थ्य खराब रहने लगा।

स्वास्थ्य खराब होने के कारण भक्त हनुमान जी को कई दिनों से दूध चढ़ाने नहीं जा पा रहा था। उसके बाद हनुमान जी स्वयं ही अपने भक्त के घर आते थे तथा उसकी गाय का दूध पी लेते थे। बहुत दिनों से भक्त परेशान था, क्योंकि उसकी गाय दूध नहीं दे रही थी।

एक दिन उसने गाय पर पूरे दिन छिप कर नजर रखी और जब हनुमान जी बाल रूप धारण करके गाय का दूध पीने आए तो भक्त ने उन्हें शैतान बच्चा समझकर उन पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद हनुमान जी ने अपने भक्त को क्षमा करते हुए अपने दर्शन दिए। माना जाता है कि मूर्ति पर चोट का आज भी निशान है।

मेंहदीपुर बालाजी मंदिर की प्रथा – Rituals at Mehndipur Balaji Temple

बाला जी महाराज यानि हनुमान जी के अलावा इस मंदिर में श्री प्रेतराज सरकार और श्री कोतवाल कप्तान “भैरवजी” की मूर्तियां भी हैं। प्रेतराज सरकार यहां दण्डाधिकारी पद पर आसीन हैं, वहीं “भैरव जी” कोतवाल की तरह इस मंदिर में विराजमान है। भूत-प्रेत आदि से पीड़ित व्यक्ति को मंदिर पहुंचकर तीनों देवगण को प्रसाद चढ़ाना पड़ता है। बाला जी को लड्डू, प्रेतराज सरकार को चावल और कोतवाल कप्तान भैरव को उड़द का प्रसाद चढ़ाया जाता है। इस प्रसाद में से दो लड्डू, रोगी को खिलाए जाते हैं, शेष प्रसाद पशुओं को डाल दिया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भूत-प्रेत अपने आप ही बाला जी महाराज के चरणों में आत्मसमर्पण कर देते हैं।​

भूत प्रेत से मुक्ति का धाम

विज्ञान के इस युग में यों तो भूत-प्रेत आदि पर किसी का विश्वास नहीं होना चाहिए लेकिन इन पर विश्वास करने वाले लोग और पीड़ित मेहंदीपुर बालाजी को धाम मानते हैं। मान्यता है कि यहां हनुमान जी अपने सबसे जागृत रूप में विराजमान हैं और भूत प्रेत आदि की सभी समस्याएं यहां आते ही समाप्त हो जाती हैं। यहां होने वाली शाम की आरती के बाद भूत प्रेत से पीड़ित लोगों के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं।

बालाजी की मान्यता

मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा हनुमान जी की आराधना जो भी व्यक्ति नियमित रुप से मंगलवार और शनिवार को करता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है तथा वह बुरी छाया ,भूत प्रेत आदि से दूर रहता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...