back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uniform Civil Code: UCC लागू होने पर यह मुस्लिम नेता पांच साल तक पहनेंगे साड़ी, इस सांसद ने किया अनोखा एलान

Uniform Civil Code: गुरुवार को धुबड़ी में एक रैली में बदरुद्दीन अजमल ने केन्द्र सरकार के यूसीसी लागू करने की कोशिश पर कड़ी आपत्ति जताई हैं। इस दौरान उन्होंने अनोखा एलान कर दिया।

धुबड़ी (असम), हि.स/रफ्तार न्यूज डेस्क। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने पर पांच साल तक साड़ी पहनने और मांस न खाने की कसम खाई है। अजमल ने असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने संबंधी मुख्यमंत्री डॉ हेिमंत बिस्वा सरमा की बात का समर्थन भी किया।

UCC का कर रहे हैं विरोध

गुरुवार को धुबड़ी में एक रैली में बदरुद्दीन अजमल ने केन्द्र सरकार के यूसीसी लागू करने की कोशिश पर कड़ी आपत्ति जताई हैं। एआईयूडीएफ नेता अजमल ने कहा कि मोदी सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए संसद में प्रस्ताव पारित कराने पर तुली हुई है। वे इसकी आलोचना करते हैं।

UCC लागू होने पर पहनेंगे साड़ी

उन्होंने लोगों को उकसाते हुए कहा कि यूसीसी लागू होता है, तो वह अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। समान नागरिक संहिता लागू होने पर हम सभी साड़ी पहनेंगे। कभी-कभी हमारे पास दाढ़ी होगी, कभी-कभी नहीं। क्या सरकार इसे स्वीकार करेगी? हम पांच साल तक दाढ़ी बढ़ाएंगे, पांच साल तक मांस खाना बंद कर देंगे और अगले पांच साल तक शाकाहारी रहेंगे। कृपया मेरी बात का उत्तर दें और काम करना शुरू करें। अजमन ने कहा कि क्या हर कोई उनकी बात से सहमत है और क्या हर कोई उनकी तरह साड़ी पहनेगा।

बहुविवाह पर प्रतिबंध मामले में सरकार के साथ

अजमल ने सभा में यूसीसी के फायदे और नुकसान को अपने तरीके से समझाया। अजमल ने कहा कि अभी यूसीसी से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जांच विधि आयोग और संसदीय समिति कर रही है। असम सरकार पहले ही यूसीसी का समर्थन कर चुकी है। उन्होंने कहा कि हम असम में बहुविवाह पर तत्काल प्रतिबंध चाहते हैं, यह राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा भी चाहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनावी साल में UCC पर BJP-JDU में तकरार, बीजेपी विधायक ने की लागू करने की मांग, जदयू ने दिया ये जवाब

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। चुनावी साल में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गया है। बिहार...
spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵