back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय कुमार ने बनाया रिकॉर्ड, 3 मिनट में क्लिक की इतनी सेल्फी

अक्षय कुमार ने तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने एक इवेंट में यह रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट का नाम फैन मीट एंड ग्रीट रखा गया।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार का बहुत बड़ा फैन क्लब है। उनके लाखों चाहने वाले उनके साथ फोटो खिंचवाने, सेल्फी लेने के लिए बेताब रहते हैं। इस पल का आने का इंतजार है। लेकिन सेल्फी के चलते अक्षय कुमार फिलहाल चर्चा में हैं। चर्चा में ही नहीं बल्कि उन्होंने सेल्फी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड
अक्षय कुमार ने तीन मिनट में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने एक इवेंट में यह रिकॉर्ड बनाया। इस इवेंट का नाम फैन मीट एंड ग्रीट रखा गया। यानी वो खास फैन्स से मिलने पहुंचे। इस इवेंट में उन्होंने तीन मिनट में 184 सेल्फी लीं। अक्षय कुमार ने इस फैन मीट एंड ग्रीट इवेंट का वीडियो शेयर कर फैंस का शुक्रिया कहा। अक्षय ने अपने पोस्ट में लिखा है कि मैंने आज जो कुछ भी हासिल किया है, वह मेरे फैंस की वजह से ही है। उनका निस्वार्थ प्यार ही मेरे लिए खास है। आज अपने फैंस की मदद से मैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत खास पल था, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा। वहीं, यह सेल्फी उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए है। इमरान हाशमी के साथ उनकी फिल्म ”सेल्फी” 24 फरवरी को रिलीज होने वाली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵