back to top
21.3 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कन्नन देवन टी म्यूजियम के बारे में जानकारी – Kannan Devan Tea Museum in Hindi

कन्नन देवन टी म्यूजियम (Kannan Devan Tea Museum)), अपनी शैली का देश का पहला चाय संग्रहालय है। यह मुन्नर हिल स्टेशन से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह चाय संग्रहालय (Tea Museum) सदियों से हो रहे चाय की खेती और उसके विकास को दर्शाता है जिसमें चाय रोलर से लेकर वर्तमान की ऑटोमैटिक चाय फैक्ट्री बनने तक की कहानी बयां होती है। कन्नन देवन टी म्यूजियम (Kannan Devan Tea Museum) में चाय के अबतक के सफर को बेहद खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की गई है। किस प्रकार की चाय की फसल होती है, कैसे उसे खेतों से चुना जाता है, कौन सी मशीनें इसे प्रॉसेस करने में इस्तेमाल होती हैं और किस तरह यह हमारी प्याली तक पहुंचती है? 

कन्नन देवन टी म्यूजियम का इतिहास – History of Kannan Devan Tea Museum in Hindi

इस टी संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर एक ग्रेनाइट की सूर्यघड़ी (Sundial) है जो 1913 में तमिलनाडु में स्थित नासरत में कला औद्योगिक स्कूल द्वारा बनाई गई थी। इस संग्रहालय में 1909 की टेलीफोन प्रणाली, क्लासिक फर्नीचर, ब्रिटिश समय के टाइपराइटर, लकड़ी के बाथटब, मैनुअल कैलकुलेटर आदि बेहद पुरानी चीजों को सजा कर रखा गया है। 

कन्नन देवन टी म्यूजियम मे क्या देखे –

टी म्यूजियम की खास बात है कि इसमें टी टेस्टिंग सेशन है जिसका लाभ उठाते हुए पर्यटक भिन्न- भिन्न प्रकार की स्वादिष्ट चाय का स्वाद चख सकते हैं। 

कन्नन देवन टी म्यूजियम सलाह –

  • सोमवार के दिन टी म्यूजियम बंद होता है लेकिन बाकी दिन पर्यटक यहां जा सकते हैं

  • यह पर्यटकों के लिए सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है

  • इस संग्रहालय में प्रवेश शुल्क वयस्कों के लिए 75 रुपया है और बच्चों के लिए 35 रुपया है

  • म्यूजियम के अंदर खाने पीने के समान नहीं ले जा सकते हैं

  • म्यूजियम के अंदर घरेलू उपयोग के लिए चाय खरीदी जा सकती है

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...

Vastu Tips: सोमवार को करें ये वास्तु उपाय, भोलेनाथ की कृपा से बदलेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार का दिन भोलेनाथ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵