back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैसलमेर में बड़ा बाग के बारे में जानकारी- Bada bagh jaisalmer in Hindi

बड़ा बाग (Bada Bagh) राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो शाही शासकों को समर्पित छतरियों के लिए प्रसिद्ध है। इन छतरियों में जैसलमेर के राजाओं की कब्र बनी हुई हैं जिसमें से सबसे प्राचीन कब्र राजा महारावल जैत सिंह की है। शाही छतरियों के अलावा यहां पानी टंकी, जैतसर बांध और एक बगीचा भी स्थित है। इसके पास में एक गोवर्धन स्तंभ (Govardhan Pillar) है, जिस पर पानी की टंकी एवं बांध का नाम खुदा हुआ है। यहां आजादी के बाद बनी एक अंतिम छतरी है, जो रावल जवाहर सिंह द्वारा बनवाई गई थी। यह छतरी अधूरी है क्योंकि इसके पूरे होने से पहले ही रावल जवाहर के पुत्र की मृत्यु हो गई थी। पर्यटक यहां सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य के साथ कुछ हसीन पल बिता सकते हैं।

बड़ा बाग का इतिहास – History of Bada Bagh in Hindi

बड़ा बाग के निर्माण कार्य की शुरुआत 16वीं शताब्दी में राजा महारावल जैत सिंह ने की थी। लेकिन जैत सिंह के मृत्यु के बाद उनके पुत्र लूनाकरण (Lunakaran) ने इस बाग के निर्माण कार्य को पूरा किया।

बड़ा बाग मे क्या देखे –

यहां स्थित छतरियां, भाटी (Bhati) शासकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई गई थीं।

बड़ा बाग सलाह –

  • बड़ा बाग पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है
  • यहां भारतीय तथा विदेशी यात्रियों द्वारा अलग- अलग प्रवेश शुल्क लिया जाता है
  • यदि पर्यटक यहां फोटोग्राफी करना चाहते है तो उन्हें कैमरा अंदर ले जाने के लिए भी शुल्क देना पड़ता है

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵