back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विश्व मधुमेह दिवस (14 नवम्बर) – World Diabetes Day in Hindi

विश्व मधुमेह दिवस, 14 नवम्बर

विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) हर साल विश्वभर में 14 नवम्बर को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मधुमेह (Diabetes) रोग के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है ताकि समय रहते इसके लक्षणों का पता कर उचित उपचार किया जा सके।

विश्व मधुमेह दिवस का इतिहास – History of World Diabetes Day

पहली बार विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह संघ (International Diabetes Federation) द्वारा सन 1991 में 14 नवम्बर के दिन किया गया था।

विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day), 14 नवम्बर को मनाने का एक मुख्य कारण भी है, क्योंकि इसी दिन इंसुलिन की खोज करने वाले वैज्ञानिक फ्रेडरिक का जन्म हुआ था।

मधुमेध क्या है – What is Diabetes

खून में ग्लूकोज (शर्करा) का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक होता है, तो ऐसी स्थिति को मधुमेह रोग कहते हैं। दरअसल मधुमेह या डायबिटीज, जीवनशैली या वंशानुगत बीमारी है, जो शरीर में पैंक्रियाज ग्रंथियों (Pancreas Glands) के निष्क्रिय होने पर रोगी को प्रभावित करती है।  
पैंक्रियाज यानि अग्न्याशय ग्रंथियों के निष्क्रिय होने पर इंसुलिन (रक्त में शर्करा की मात्रा को संतुलित करने वाला हार्मोन) बनाना बंद हो जाता है।

इसके साथ ही कोलेस्ट्रॉल और वसा (Fat) भी असामान्य हो जाते हैं, जिस कारण वाहिकाओं में बदलाव होता है और आंखों, गुर्दे, दिमाग, दिल आदि संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

मधुमेध का सामान्य स्तर – Normal Level of Diabetes

    _x000D_

  • खून में शर्करा (शुगर) का सामान्य स्तर निम्न प्रकार है:
  • _x000D_

  • भूखे पेट (व्रत के दौरान) 100 मिग्रा से कम होना चाहिए।
  • _x000D_

  • खाना खाने से पहले 70 से 130 मिग्रा के बीच होना चाहिए।
  • _x000D_

  • खाना खाने के बाद रक्त में ग्लूकोज की मात्रा 180 मिग्रा से कम होनी चाहिए।
  • _x000D_

  • सोते समय खून में शर्करा की सामान्य मात्रा 100 से 140 मिग्रा होती है।
  • _x000D_

मधुमेह के मुख्य लक्षण – Symptoms of Diabetes in Hindi

    _x000D_

  • थकान, कमजोरी, पैरों में दर्द, क्योंकि ग्लूकोज ऊर्जा में परिवर्तित नहीं हो पाता।
  • _x000D_

  • पैर का घाव ठीक न होना या गैंग्रीन का रूप ले लेना।
  • _x000D_

  • अधिक पेशाब और भूख लगना।
  • _x000D_

  • वजन कम होना।
  • _x000D_

  • बार- बार चश्मे का नंबर बदलना।
  • _x000D_

  • जननांगों में खुजली और संक्रमण होना।
  • _x000D_

  • दिल या मानसिक समस्याएं।
  • _x000D_

आहार के साथ जरूरी सा‍वधानियां – Precautions with Diet in Diabetes in Hindi

    _x000D_

  • नियमित शुगर स्‍तर की जांच कराए।
  • _x000D_

  • किसी भी तरह के घाव को खुला ना छोड़ें।
  • _x000D_

  • फलों का रस लेने के बजाय, फल खायें।
  • _x000D_

  • व्यायाम करें और अपना वजन नियंत्रित रखें।
  • _x000D_

  • योग भी डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्‍छा है।
  • _x000D_

अभी तक डायबिटीज का कोई भी ठोस इलाज नहीं है, लेकिन इसके खतरों से बचने के लिए आहार में सावधानी बरतने और नियमित रूप से व्‍यायाम करने की जरूरत है।

मधुमेह की जांच के निदान – Diagnosis for Diabetes in Hindi

मधुमेह की जांच के लिए कई परिक्षण किए जाते हैं, जो निम्न लिखित हैं:

    _x000D_

  • बेनेडिक्ट टेस्ट (Benedict Test)
  • _x000D_

  • ग्लूकोज ऑक्सीडेज टेस्ट (Glucose Oxidase Test)
  • _x000D_

  • खाली पेट रक्तशर्करा की जाँच (Sugar Level)
  • _x000D_

  • ग्लूकोज टोलरेंस टेस्ट (Glucose Tolerance Test)
  • _x000D_

भारत मे मधुमेह की समस्या – Diabetes in India

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, डायबिटीज यानि मधुमेह एशिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसका प्रभाव सबसे अधिक भारत में देखा गया है। अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह फेडरेशन के मुताबिक, भारत में लगभग में 6.5 करोड़ वयस्क डायबिटीज और 7.7 करोड़ लोग प्री डायबिटीज की समस्या से पीड़ित हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई स्वास्थ्य संगठनों ने यह अनुमान लगाया है, कि भारत में साल 2030 तक मधुमेह से पीड़ितों की संख्या लगभग 10 करोड़ और 2035 तक 10.9 करोड़ तक पहुंच सकती है।

भारत की मेटाबोलिक सर्जरी फाउंडेशन (Indian Metabolic Surgery Foundation Report) द्वारा, बरिएट्रिक सर्जरी से मधुमेह का उपचार किया गया है, जिससे 2011 में लगभग 3500 और 2013 10,000 पीड़ितों का इलाज किया गया था।

मधुमेह की बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उचित विकल्प और दृढ़ संकल्प बहुत ही जरूरी है। इसके अतिरिक्त रक्त में ग्लूकोज की मात्रा की नियमित जांच, व्यायाम, देखभाल, नियमित जीवनशैली भी मधुमेह की समस्या को दूर करने में सहायक है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

सावधान! डायबिटीज़ के लिए इस दवा का कर रहे हैं इस्तेमाल तो रुक जाइए, नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जो दवाएं सालों से दी जा रही हैं, वही बीमारी को धीरे-धीरे और गंभीर बना...
spot_img

Latest Stories

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵