back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीले दांत – Yellow teeth in Hindi

दांत सिर्फ हमें भोजन चबाने में ही मदद नहीं करते, बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी प्रभावित करते हैं साफ, स्वस्थ व सुंदर दांत चेहरे का आकर्षण होते हैं। लेकिन अगर दांत पीले हो  तो यह शर्मिंदगी का भी कारण बन सकते हैं।  

दांतो का पीलापन के बारे में – Yellow Teeth​ in Hindi

दांतों का पीलापन आज के समय में एक आम समस्या है। पीले दांतों के कारण न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है, बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी आती है। दांतों के प्रति बरती जाने वाली लापरवाही कई बीमारियों को आमंत्रित करती हैं। दांतों की नियमित सफाई न करना पीलेपन का कारण हो सकता है विटामिन डी की कमी दांतों की चमक खत्म कर देती है 

पीले दांत के लक्षण – Yellow Teeth Symptoms in Hindi

    _x000D_

  • पीले दाँत
  • _x000D_

पीले दांत के कारण – Yellow Teeth Causes in Hindi

दांतों में पीलापन आना हमारे गलत रहन-सहन के कारण तो कई बार साफ-सफाई ना रखने के कारण होता है। कुछ अन्य कारण भी हैं  जिनके कारण दांत पीले होते हैं, जैसे: 

    _x000D_

  • तंबाकू, गुटका, शराब आदि के ज्यादा सेवन करने से दांत पीले हो सकते हैं। 
  • _x000D_

  • कुछ लोगों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ दांतों पर प्लैक की परत चढ़ती जाती है इससे भी दांत पीले दिखने लगते हैं। 
  • _x000D_

  • ज्यादा मात्र में चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से भी दांत पीले होने लगते हैं। 
  • _x000D_

  • फ्लोरोसिस : देश के कई शहरों के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने के कारण दांतों का रंग बदरंग हो जाता है। उनमें ऊपर पीले एवं सफेद चिकत्ते दिखाई पड़ते हैं। 
  • _x000D_

पीले दाँत का इलाज – Yellow Teeth Treatment in Hindi

अगर दांतों को साफ करने के बाद भी दांतों से पीलापन ना जाए तो निम्न उपचार अपनाने चाहिए:

    _x000D_

  • व्हाइट्नर, शाइनर और विशेष केमिकल्स के जरिये दांतों की चमक आसानी से लौटाई जा सकती है।
  • _x000D_

  • डेंटल ब्लीचिंग से दांतों का पीलापन, पीले-लाल धब्बे, गुटका, तंबाकू आदि के दाग आसानी से खत्म किए जा सकते हैं।
  • _x000D_

  • पीले दांतों को सफेद करने का घरेलू उपचार, बेकिंग सोडा है। गरम पानी में बेकिंग सोडा मिला कर उससे कुल्ला (Gargle) करें। जब मुंह से पानी बाहर निकालें तब अपने दांतों को उंगलियों से रगड़ें, इससे दांत चमक जाएंगे।
  • _x000D_

  • दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट और मुलायम ब्रश से दिन में दो बार दांत साफ करने की आदत डालें।
  • _x000D_

  • इसके साथ जीभ की सफाई भी करें, क्योंकि बैक्टीरिया ज्यादातर यहीं पनपते हैं।
  • _x000D_

  • दिन में एक बार फ्लॉस भी करें। इससे दांतों के बीच फंसे भोजन के टुकड़े निकल जाते हैं।
  • _x000D_

  • अधिक गर्म चीजें न खाएं।
  • _x000D_

  • ज्यादा कड़क ब्रिसल वाले ब्रश से दांत साफ न करें।
  • _x000D_

  • माँसाहारी खाना खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। इससे दांतों में फंसे रेशे भी निकल जाएंगे और गंध भी।
  • _x000D_

  • दांतों में तकलीफ न हो, तब भी साल में एक बार दांतों का चेकअप जरूर कराएं।
  • _x000D_

  • कुछ भी खाने-पीने के बाद साफ पानी से कुल्ला करें।
  • _x000D_

  • ज्यादा पुराना ब्रश मसूड़ों और दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर तीन महीने में ब्रश बदल लें।
  • _x000D_

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...