नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चेहरे को चमकदार बनाने के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। अगर आप भी घरेलू तरीके से अपनी त्वचा का देखभाल करती है तो दांतों को चमकदार कैसे बनाया जा सकता है इसके बारे में भी जान लीजिए। आप जिन फलों का इस्तेमाल अपनी स्किन केयर के लिए कर रही है उसका इस्तेमाल दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए भी किया जा सकता है। अगर आपको स्किन केयर प्रोडक्ट सूट नहीं करते हैं तो आपको फलों के छिलके का इस्तेमाल करना चाहिए।
केले का छिलका है फायदेमंद
अगर आप अपनी स्किन केयर के लिए केले का छिलका इस्तेमाल कर रही है तो आपको इस्तेमाल के बाद कचरे में नहीं फेंकना चाहिए। केले के छिलके का इस्तेमाल दांतों पर भी किया जा सकता है। केले के छिलके में मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो चेहरे को चमकाने के साथ-साथ दांतों के पीले पान को दूर कर देते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
एक केले का छिलका लेना है और इसके सफेद हिस्से को 2 से 3 मिनट तक दांतों पर रगड़ना है। अब आपको 5 मिनट तक इसे दांतों पर लगा रहने देना है। अब आपको टूथब्रश कर लेना है। आपको हफ्ते में ऐसा दो बार करने से रिजल्ट साफ नजर आने लगेगा।
चेहरे पर केले के छिलके का इस्तेमाल
चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए केले का छिलका बहुत फायदेमंद है। खूबसूरती को बढ़ाने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है जो केले के छिलके से मिल जाता है। चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है या फिर दाग धब्बे हैं तो केले के छिलके से हटाया जा सकता है।
कैसे करें इस्तेमाल
केले के छिलके को 5 से 7 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर रगड़े। इसके बाद आपको 10 से 15 मिनट के लिए इसे सूखने देना है। अब आपको गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेना है चेहरा एकदम मॉइश्चराइज हो जाएगा। यह आपको दो से तीन हफ्तों तक करना है आपका चेहरा एकदम चमक जाएगा।





