back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बद्रीनाथ मंदिर के बारे में जानकारी – Badrinath Temple in Hindi

प्रकृति की गोद में बसा है चार धामों में से एक श्री बद्रीनाथपुरी (Shri Badrinathpuri), बर्फीले पहाड़, मंदिर का शांत और सकारात्मक वातावरण और अपार श्रद्धा में डूबी भक्तों की भीड़, इस स्थान की महत्ता का वर्णन करती है।

मंदिर में भगवान बद्रीनारायण (Badrinarayan) की एक मीटर लम्बी काले रंग की मूर्ती (जिसे  शालिग्राम (Shaligram) भी कहा जाता है) को पूजा जाता है, माना जाता है कि वह प्रतिमा स्वयं अवतरित हुई थी। भगवान के एक हाथ में शंख और दूसरे में चक्र है एवं दो हाथ योगमुद्रा में हैं। भगवान बद्रीनारायण की मूर्ती के निकट नारद, कुबेर, उद्धव जी और नारायण की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

गुरु आदि शंकराचार्य द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था। मंदिर के तीन मुख्य भाग हैं- गर्भ गृह, दर्शन मंडप और सभा मंडप।

बद्रीनाथ मंदिर का इतिहास – History of Badrinath Temple in Hindi

मंदिर के इतिहास से संबंधित कोई प्राचीन लिखित प्रमाण तो नहीं मिलता है लेकिन कुछ मान्यताओं के अनुसार,यह मंदिर आदि शंकराचार्य जी द्वारा निर्मित माना जाता है जिन्हें अलकनंदा नदी के किनारे भगवान विष्णु की यह प्रतिमा मिली थी जिसे उन्होंने तप्तकुंड के नजदीक एक गुफा में स्थापित कर दिया था।

एक अन्य मान्यता यह भी है कि शंकराचार्य द्वारा यहाँ मंदिर बनाने से पहले यह एक बौद्ध मंदिर था जिसे एक हिन्दू मंदिर में बदल दिया गया था। मंदिर के चमकदार रंग और वास्तुकला को बौद्ध मंदिर से मिलता-जुलता माना जाता है।

बद्रीनाथ मंदिर मे क्या देखे –

मंदिर के पुजारी जिन्हें “रावल जी” भी कहा जाता है, संस्कृत में मंत्रों और पाठ का उच्चारण करते हैं तथा इनका ब्रह्मचारी होना और केरल के ब्राह्मण परिवार से होना अत्यंत आवश्यक होता है। मंदिर में एक अखंड ज्योति भी है जो काफी समय से निरंतर जलती आ रही है।

बद्रीनाथ मंदिर सलाह –

  • प्लास्टिक का प्रयोग न करें, यात्रा में यह वर्जित है।

  • गर्म कपड़े और दवाइयां साथ में जरूर रखें।

  • सूर्य उदय से पहले ही भगवान बद्री नारायण की पहली आरती की जाती है, दोपहर 1 से 4 बजे तक दर्शन नहीं किये जाते और शाम 8:30-9 बजे तक शाम की आरती के बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह है जो काफी अच्छी हैं वहां पर घूमने से आपका मन काफी अच्छा हो जाता...
spot_img

Latest Stories

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...

Pawan Khera Bail: Telangana High Court से मिली अग्रिम जमानत, Himanta Biswa Sarma की पत्नी की FIR का मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी...

RR vs RCB: गुवाहाटी में रन बरसने तय, जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 का 16वां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵