back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्पोंडिलोसिस – Spondylosis in Hindi

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस क्या है – What is Cervical Spondolysis in Hindi

उम्र के साथ हड्डियों में घिसाव व बदलाव आ जाता है। यह गर्दन की हड्डियों में भी होता है। हड्डियों में घिसाव, अन्तर हो जाने या इनके जोड़ वाले भाग की मांसपेशियों में सूजन से गर्दन का दर्द यानि सर्वाइकल स्पांडाइलोसिस (Cervical Spondolysis) होता है। यह सब गर्दन की उस हड्डी में होता है जिसे सरवाइकल स्पाइन कहते हैं।

रीढ़ की हड्डी का गर्दन वाला यह भाग मेरुदण्ड (Spine) की सात कशेरूकाओं (Vertebrae) एवं उनके मध्य की डिस्क से बनता है। गर्दन की 85 प्रतिशत गतिविधियाँ ऊपर की दो कशेरूकाओं के कारण होती है। गर्दन के दर्द से होने वाली परेशानी इसमें बाधा पहुंचाती हैं। सरवाइकल स्पांडाइलोसिस पहले 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को होता था किन्तु वर्तमान समय की जीवनचर्या एवं आजीविका ने बच्चे और बड़ों सभी को गर्दन में दर्द का मरीज बना दिया है।

सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के लक्षण – Cervical sypondolysis Symptoms in Hindi

    _x000D_

  • गर्दन में अकड़न,
  • _x000D_

  • गर्दन घुमाने में चट की आवाज आना
  • _x000D_

  • गर्दन घुमाने में दिक्कत
  • _x000D_

  • चक्कर आना
  • _x000D_

  • दर्द व भारीपन
  • _x000D_

  • नसों में खिंचाव से हाथों में कंपन आदि लक्षण दिखते है
  • _x000D_

  • सिर के पीछे भाग में दर्द
  • _x000D_

  • हाथों का सुन्न पड़ जाना, जान न रहना
  • _x000D_

सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के कारण – Cervical sypondolysis Causes in Hindi

    _x000D_

  • सोते समय मोटे तकिए का उपयोग इसका एक कारण है।
  • _x000D_

  • बैठने की गलत स्थिति के कारण, लंबे समय तक एक जैसी स्थिति में बैठना। कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम करने वाले व्यक्ति, दंत चिकित्सक, वाहन चालक, हेलमेट धारक आदि को यह अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा होता है।
  • _x000D_

  • विद्यार्थी एवं ऐसे व्यक्ति जो भारी बैग पीठ या कंधे पर लटकाए रहते हैं, वे इससे पीड़ित होते हैं।
  • _x000D_

  • किसी चोट या फ्रैक्चर के कारण यह दर्द होता है।
  • _x000D_

  • कुछ अन्य रोगों में भी यह दर्द प्रकट होता है।
  • _x000D_

  • एक जैसी स्थिति में लगातार टीवी, कंप्यूटर, वीडियो गेम आदि के उपयोग से होता है।
  • _x000D_

सरवाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का इलाज – Cervical sypondolysis Treatment in Hindi

    _x000D_

  • गर्दन एवं कंधे का व्यायाम नियमित करें।
  • _x000D_

  • सही स्थिति में बैठें।
  • _x000D_

  • पैर जमीन पर एवं पीठ कुर्सी के पृष्ठ भाग पर सीधी रखें।
  • _x000D_

  • झुककर या एक जैसी स्थिति में लगातार काम न करें।
  • _x000D_

  • बीच-बीच में कंधे, गर्दन को घुमाएं।
  • _x000D_

  • मोटे तकिए व मसनद का उपयोग कम या बंद कर दें।
  • _x000D_

  • गर्दन के दर्द वाले भाग की गर्म कपड़े से सिकाई करने या बर्फ घिसने से दर्द ठीक हो जाता है, फिर भी दर्द बना रहे तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से मिलें और उपचार लाभ लें।
  • _x000D_

Advertisementspot_img

Also Read:

अब पार्लर नहीं, घर की रसोई से लौटेगा निखार, जानिए रामबाण घरेलू नुस्खा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । अब न चेहरे की चमक के लिए पार्लर जाना पड़ेगा, न ही हजारों रुपये खर्च करने की ज़रूरत है। रसोई में...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵