back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वल्र्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंधु, श्रीकांत और लक्ष्य

स्पेन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गत चैंपियन पीवी सिंधु, पूर्व विश्व नंबर वन श्रीकांत किदांबी और युवा लक्ष्य सेन ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सिंधु ने महिला एकल के दूसरे दौर का मैच सीधे गेम में जीता, जबकि लक्ष्य सेन और श्रीकांत को पुरुष एकल के तीसरे दौर में पहुंचने के लिए तीन गेम से गुजरना पड़ा। पहले दौर में सिंधु ने स्लोवाकिया की मार्टिना रेपिस्का को महज 24 मिनट में 21-7, 21-9 से मात दी। लेकिन, सेन और श्रीकांत तीसरे दौर में पहुंचने के लिए संघर्ष करते नजर आए। सेन ने जापान के केंटा निशिमोटो को एक घंटे 22 मिनट में 22-20, 15-21, 21-18 से हराकर दूसरे गेम में वापसी की और तीसरे दौर में पहुंच गए, जबकि श्रीकांत पहला गेम हारकर चीन के ली शी फेंग के खिलाफ वापसी की और एक घंटे नौ मिनट में 15-21, 21-18, 21-17 जीतकर अगले चरण के लिए क्वोलीफाई कर लिया। सिंधु ने ही दो गेमों में मार्टिना को पछाड़ते हुए भारतीय खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पहले गेम में सिंधु ने बढ़त से शुरुआत की थी लेकिन मार्टिना ने जोरदार वापसी करते हुए 4-5 से आगे बढ़ गई। इसके बाद सिंधु ने लगातार 12 अंक जीते और पहले गेम को 21-7 से समेट लिया। दूसरे गेम में भी इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने 6-0 की शुरुआती बढ़त बनाई, जिसके बाद मार्टिना उनका पीछा नहीं कर सकीं और सिंधु ने दूसरे गेम को 21-9 से जीतकर सेमीफाइल में जगह पक्की कर ली। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵